Gurugram Power Crisis: अंधेरे में डूबा गुरुग्राम, मुख्य ट्रांसफार्मर हुआ खराब, रैपिड मेट्रो पर लगा ब्रेक, हजारों लोग हो रहे परेशान

अंधेरे में डूबा गुरुग्राम, मुख्य ट्रांसफार्मर हुआ खराब, रैपिड मेट्रो पर लगा ब्रेक, हजारों लोग हो रहे परेशान
हरियाणा के गुरुग्राम का बड़ा इलाका शुक्रवार की रात अंधेरे में डूब गया। शहर के सेक्टर-72 के मेन बिजली घर का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने की वजह से एक साथ 7 बिजली घर बंद हो गए।

डिजिटल डेस्क, गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम का बड़ा इलाका शुक्रवार की रात अंधेरे में डूब गया। शहर के सेक्टर-72 के मेन बिजली घर का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने की वजह से एक साथ 7 बिजली घर बंद हो गए। इससे केवल लोगों के घरों की ही लाइट नहीं गई, बल्कि रैपिड मेट्रो सेवा पर भी ब्रेक लग गया है। हजारो यात्री को करीब एक घंटे तक परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ये बिजली घर हुए बंद

सेक्टर-72 में स्थित बिजली घर गुरुग्राम का सबसे बड़ा और मुख्य बिजली घर है। 220 केव्हीए के इस बिजली घर से शहर के बड़े इलाकों में बिजली पहुंचती है। इसके खराब होने से पूरी इलेक्ट्रीसिटी चेन बुरी तरह प्रभावित हुई और एक के बाद एक 7 बिजली घर बंद हो गए। बंद होने वाले 7 बिजली घर हैं - सेक्टर-15, सेक्टर-38, सेक्टर-44, सेक्टर-46, सेक्टर-52, सेक्टर-56 और मारुति 66 KVA। इन सभी जिन इलाकों में बिजली जाती थी, उनमें अंधेरा छा गया।

इस संकट का सबसे ज्यादा असर रैपिड मेट्रो में यात्रा कर रहे हजारों लोगों पर हुआ। बिजली जाने से करीब एक घंटे तक मेट्रो रुकी रही। मेट्रो में बैठे और उसका स्टेशन पर इंतजार कर रहे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ठीक होने में लगेगा इतना समय

बिजली के इस तरह अचानक जाने के बाद लोगों के मन में सवाल है कि बिजली कब तक सुधरेगी? बिजली विभाग के मुताबिक, मेन ट्रांसफार्मर को ठीक होने में 8 से 10 घंटे का समय लगेगा। यानी देर रात तक ही बिजली व्यवस्था ठीक होने की उम्मीद है।

लोगों का गर्मी में हुआ बुरा हाल

गुरुग्राम में इस समय काफी गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को शहर का तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया था। रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। ऐसे में बिजली गायब होने से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अभी शहर के सेक्टर-38 से लेकर सेक्टर-57 तक, सेक्टर-15 के पार्ट-1 और पार्ट-2 और सेक्टर-18 की बिजली पूरी तरह चली गई है।

Created On :   22 May 2026 11:28 PM IST

Tags

Next Story