PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले को मिली जान से मारने की धमकी: अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन... कई बार किए ऑडियो और वीडियो कॉल, सुरक्षा में CRPF जवान तैनात

अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन... कई बार किए ऑडियो और वीडियो कॉल, सुरक्षा में CRPF जवान तैनात
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साधारण दुकान पर रूककर झालमुड़ी का स्वाद लिया था। इसके बाद झालमुड़ी विक्रेता बिक्रम साऊ काफी सुर्खियों में रहें।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साधारण दुकान पर रूककर झालमुड़ी का स्वाद लिया था। इसके बाद झालमुड़ी विक्रेता बिक्रम साऊ काफी सुर्खियों में रहें। बिक्रम साऊ दावा कर रहे हैं कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय नंबरों, विशेषकर पाकिस्तान और बांग्लादेश फोन और वीडियो कॉल्स आ रही है, जिसमें उन्हें धमकी दी जा रही है। इस वजह से उन्हें सुरक्षा मिली है।

गौरतलब है कि 19 अप्रैल, 2026 को झाड़ग्राम में चुनावी रैली से लौटते समय प्रधानमंत्री अचानक सड़क किनारे बिक्रम की दुकान पर रुके। इस दौरान पीएम मोदी ने न सिर्फ झालमुड़ी का आनंद लिया, बल्कि बिक्रम से काफी बातचीत भी की। इस घटना की तस्वीरें और वीडियो रातों-रात आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई।

बिक्रम ने लगाए ये आरोप

बिक्रम आरोप लगाते हुए कहते हैं कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। कॉल करने वाले कर रहे हैं कि पीएम मोदी से जुड़ने की वजह से तुम्हें निशाना बना रहे हैं। प्रशासन ने मामले की गंभीरता और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की। बिक्रम साऊ की सुरक्षा के लिए उनकी दुकान और आवास के आसपास पुलिस और केंद्रीय बल के जवानों को तैनात किया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। उन इंटरनेशल नंबरों को ट्रैक किया जा रहा है, जिनसे बिक्रम को कॉल आई थी। इस घटना के बाद झाड़ग्राम के स्थानीय निवासियों में चितान का माहौल बना हुआ है।

Created On :   22 May 2026 11:03 PM IST

Tags

Next Story