हिमाचल या उत्तराखंड की यात्रा की है प्लानिंग है तो फिलहाल टाल दीजिए! मौसमी बारिश के चलते इन इलाकों का है बुरा हाल

हिमाचल या उत्तराखंड की यात्रा की है प्लानिंग है तो फिलहाल टाल दीजिए! मौसमी बारिश के चलते इन इलाकों का है बुरा हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के लगभग सभी राज्यों में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। कई राज्यों में भारी बारिश हुई है। शुरुआती मानसून पहाड़ी वाले राज्यों में आफत बनकर सामने आया है। सोमवार को हिमाचल प्रदेश में फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड के चलते चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे ब्लॉक हो गया, जिसकी वजह से मंडी में सैकड़ों यात्री फंस गए। भारी बारिश और पहाड़ों पर लैंडस्लाइड के चलते 70 किलोमीटर लंबा मंडी-पंडोह-कुल्लू मार्ग पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। ठीक ऐसा ही हाल उत्तराखंड में भी बना हुआ है। यहां भी पर भारी बारिश और लैंडस्लाइड के चलते आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर पहाड़ों से गिरे मलवे के चलते जाम की स्थिति पैदा हो गई है। गंगा सहित कई नदियां उफान पर हैं।

उत्तराखंड और हिमाचल में स्थिति बेहद खराब

भारी बारिश के चलते हिमाचल की लगभग 301 सड़कें बंद कर दी गई है। इधर, उत्तराखंड में करीब 43 सड़कें बंद कर दी गई है। ये दोनों प्रदेश पहाड़ी वाले राज्य हैं। यहां की अधिकतर सड़कें या तो पहाड़ों पर या फिर पहाड़ों के किनारे बनी हुई हैं। यहां पर लैंडस्लाइड के खतरे को देखते हुए आवागमन के कार्य कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मौसम को देखते हुए ही अपनी यात्रा करें। साथ ही सभी लोग मौसम विभाग के पूर्वानुमान का भी पालन करें।

हिमाचल में भारी बारिश के कारण 140 पावर ट्रांसफॉर्मर बाधित हुए हैं। मंडी में स्थिति बेहद ही भयावह बनी हुई है। यहां मंडी शहर से 40 किमी दूर औट के पास पंडोह-कुल्लू मार्ग पर खोतिनल्ला में अचानक भारी बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। मंडी प्रशासन ने बताया कि मंडी-कुल्लू मार्ग वाया कटोला लगभग 20 घंटे बाद खोला जाएगा। फिलहाल छोटे वाहन ही इस रास्ते में चलेंगे। सड़कों से पत्थरों को हटाने का कार्य जारी है। पत्थरों को हटाने के लिए विस्फोटकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यात्रियों को निर्देश दिए गए हैं कि जब तक रास्ता पूरी तरह से ना खूले तब तक यात्री मंडी की तरफ प्रस्थान न करें। इधर, चंडीगढ़ से आए कई यात्री मंडी में फंसे हुए हैं।

खोली जा रहे हैं सड़क

पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने स्थिति के बारे जानकारी देते हुए कहा कि भारी बारिश और लैंडस्लाइड के चलते 301 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। इनमें एक 180 सड़कों को सोमवार तक खोलने की कोशिश की गई थी। साथ ही, 15 सड़के आज (मंगलवार) खोले जाने हैं। वहीं, बाकी सड़के को 30 जून तक पूरी तरह खोल दिया जाएगा। प्रशासन विभाग एक नंबर जारी करने जा रहा है, जिस पर लोग सड़क से संबंधित समस्याओं को रिपोर्ट करेंगे। यहां बारिश के चलते अब तक 11 घरों और कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 28 और 29 जून को मौसम विभाग ने हिमाचल में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यानी अभी कुछ दिनों तक प्रदेश में यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Created On :   27 Jun 2023 10:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story