गणतंत्र दिवस 2024: हवाई प्रदर्शन के बाद राष्ट्रगान के साथ 75वें गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम का समापन
- पूरा देश आज मना रहा है गणतंत्र दिवस
- कर्तव्य पथ पर भारत दिखाएगा अपना दम
- विभिन्न राज्य निकालेगी थीम बेस्ड झांकी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरा देश आज 75 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दिल्ली स्थित कर्त्व्य पथ पर गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम हो रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। परेड में फ्रांस का 95-सदस्यीय मार्चिंग और 33-सदस्यीय बैंड दस्ता भी शामिल होगा। इस खास मौके पर देश के विभिन्न राज्यों की झांकी अलग-अलग थीम पर निकाली जाएगी। इस बार गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की शुरूआत खास अंदाज में होने जा रही है। पहली बार परेड की शुरूआत मिलिट्री की बजाय शंख और नगारों से होने जा रहा है। परेड 'विकसित भारत' और 'भारत-लोकतंत्र की मातृका' थीम पर बेस्ड होगी।
गणतंत्र दिवस के खास मौके पर दिल्ली में आयोजित हो रहे विशेष कार्यक्रम में लगभग 13 हजार विशेष स्थिति शामिल होंगे। पूरा कार्यक्रम लगभग 90 मिनट का होगा। इस बड़े आयोजन को देखते हुए कर्तव्य पथ पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद हैं। सुरक्षा व्यवस्थ को दुरूस्त रखने के लिए यहां लगभग 14 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
Live Updates
- 26 Jan 2024 6:14 AM
अरूणाचल प्रदेश की झांकी से शुरूआत
राज्यों के झांकियों की शुरूआत अरूणाचल प्रदेश से हुई। झांकी का थीम 'मेरा परिवार मेरी पहचान' है।
#WATCH दिल्ली: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में अरुणाचल प्रदेश की झांकी प्रस्तुत की गई। #RepublicDay2024 pic.twitter.com/cUQRUflkEg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2024 - 26 Jan 2024 6:08 AM
बीएसएफ और एनसीसी की टुकड़ी ने किया कदमताल
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की टुकड़ी ने ऊंट पर परेड किया जिसका नेतृत्व डिप्टी कमांडेंट मनोहर सिंह खींची ने की। इसके बाद एनसीसी की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इस परेड में पहली बार ऑल-गर्ल ट्राई-सर्विस मार्चिंग दस्ता हिस्सा ले रहा है जिसमें 148 लड़कियों शामिल हैं। उत्तर प्रदेश निदेशालय की सीनियर अंडर ऑफिसर तनु तेवतिया इस दस्ते का नेतृत्व कर रही हैं।
#WATCH कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की झांकी ने हिस्सा लिया। #RepublicDay2024 pic.twitter.com/tYbmxSe9fA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2024 - 26 Jan 2024 5:58 AM
कर्तव्य पथ पर अर्द्धसैनिक बल
नौसेना के बाद कर्तव्य पथ पर वायु सेना की टुकड़ी ने कदमताल किया। इस टुकड़ी में 144 वायुसैनिक और चार अधिकारी शामिल हैं। वायुसेना की टुकड़ी का नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर रश्मी ठाकुर कर रही हैं। वायुसेना के बाद अर्द्ध सैनिक बलों की टुकड़ियां कर्तव्य पथ पर मार्च कर रही हैं।
- 26 Jan 2024 5:53 AM
कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति का प्रदर्शन
75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर पहली बार महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी ने कदमताल किया।
- 26 Jan 2024 5:50 AM
कर्तव्य पथ पर थल और नौसेना
भारतीय नौसेना का दल कर्तव्य पथ पर कदमताल कर रहा है। झांकी के प्रथम हिस्से में महिलाओं को दर्शाया गया है, अगले हिस्से में स्वदेशी कैरियर बैटल ग्रुप है। इसमें विमान वाहक विक्रांत, एस्कॉर्ट जहाज और हल्के लड़ाकू विमान शावालिक शामिल हैं। इसके अलावा पनडुब्बी और जीसैट-7 और उपग्रह रूक्मणी भी शामिल हैं।
#WATCH गणतंत्रा दिवस की परेड में भारतीय नौसेना की झांकी ने हिस्सा लिया। झांकी में 'नारी शक्ति' और 'आत्मनिर्भरता' के विषयों पर प्रकाश डाला गया है।#RepublicDay2024 pic.twitter.com/seg4Ig5CvZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2024 - 26 Jan 2024 5:43 AM
'स्वाति'
कर्तव्य पथ पर 'स्वाति', सर्वत्र मोबाइल ब्रिजिंग सिस्टम, ड्रोन जैमर सिस्टम और मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल सिस्टम कर्तव्य पथ से गुजरी।
- 26 Jan 2024 5:41 AM
कर्तव्य पथ पर ऑल टेरेन व्हीकल टुकड़ी
कर्तव्य पथ पर ऑल टेरेन व्हीकल टुकड़ी उतरी। इसके वाद पिनाका ने राष्ट्रपति को सलामी दी।
- 26 Jan 2024 5:31 AM
फ्रांस के मार्चिंग दस्ते के बाद कर्तव्य पथ पर उतरे रूसी टी90 टैंक
कर्तव्य पथ पर परेड की शुरुआत हो गई। फ्रांस के 95-सदस्यीय मार्चिंग दस्ते के बाद टी90 भीष्म टैंक उतरी। यह तीसरी पीढ़ी के मुख्य युद्धक टैंक है जो 125 मिमी स्मूथ बोर गन से लैस है। चार प्रकार के गोला बारूद के अलावा यह टैंक 5 हजार मीटर तक बंदूक से मिसाइल दागने में भी सक्षम है।
#WATCH गणतंत्र दिवस परेड में सेना की टैंक टी-90 भीष्म की टुकड़ी ने हिस्सा लिया। #RepublicDay2024 pic.twitter.com/VekEGtROQh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2024 - 26 Jan 2024 5:24 AM
कर्तव्य पथ पर परेड की हुई शुरूआत
कर्तव्य पथ पर परेड की शुरूआत 'आह्वान' के साथ शुरू हो गई है। 100 से ज्यादा महिला कलाकारों ने देश के विभिन्न हिस्सों के विशेष वाद्ययंत्रों को बजाते हुए कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ीं।
#WATCH दिल्ली: कर्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड 'आह्वान' के साथ शुरू हुई।परेड की शुरुआत 100 से अधिक महिला कलाकारों द्वारा भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए की गई। pic.twitter.com/46umnP8tpM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2024
Created On : 26 Jan 2024 2:56 AM