गणतंत्र दिवस 2024: हवाई प्रदर्शन के बाद राष्ट्रगान के साथ 75वें गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम का समापन

  • पूरा देश आज मना रहा है गणतंत्र दिवस
  • कर्तव्य पथ पर भारत दिखाएगा अपना दम
  • विभिन्न राज्य निकालेगी थीम बेस्ड झांकी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरा देश आज 75 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दिल्ली स्थित कर्त्व्य पथ पर गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम हो रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। परेड में फ्रांस का 95-सदस्यीय मार्चिंग और 33-सदस्यीय बैंड दस्ता भी शामिल होगा। इस खास मौके पर देश के विभिन्न राज्यों की झांकी अलग-अलग थीम पर निकाली जाएगी। इस बार गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की शुरूआत खास अंदाज में होने जा रही है। पहली बार परेड की शुरूआत मिलिट्री की बजाय शंख और नगारों से होने जा रहा है। परेड 'विकसित भारत' और 'भारत-लोकतंत्र की मातृका' थीम पर बेस्ड होगी।

गणतंत्र दिवस के खास मौके पर दिल्ली में आयोजित हो रहे विशेष कार्यक्रम में लगभग 13 हजार विशेष स्थिति शामिल होंगे। पूरा कार्यक्रम लगभग 90 मिनट का होगा। इस बड़े आयोजन को देखते हुए कर्तव्य पथ पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद हैं। सुरक्षा व्यवस्थ को दुरूस्त रखने के लिए यहां लगभग 14 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

Live Updates

  • 26 Jan 2024 7:21 AM GMT

    राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन

    एयर शो के बाद राष्ट्र गान के साथ 75वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का समापन हुआ। कर्तव्य पथ से सबसे पहले पीएम मोदी ने उप-राष्ट्रपति जगदीप धंकर को विदा किया। इसके बाद नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विशेष अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल फ्रैंक को विदा किया। हमेशा की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों के बीच जाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

  • 26 Jan 2024 7:15 AM GMT

    राफेल का वर्टिकल चार्ली फॉर्मेशन

    गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में वायुसेना के विमानों ने अंतिम प्रदर्शन दिया। राफेल लड़ाकू विमान ने वर्टिकल चार्ली फॉर्मेशन के जरिए राष्ट्रपति सहित देश को सलामी दी।


  • 26 Jan 2024 7:11 AM GMT

    सुखोई ने बनाया त्रिशूल फॉर्मेशन

    तेजस, जगुआर और राफेल के बाद सुखोई विमान ने आसमान में करतब दिखाया। तीन सुखोई एमकेआई विमानों ने त्रिशूल फॉर्मेशन में कर्तव्य पथ पर उड़ान भरा।

  • 26 Jan 2024 7:06 AM GMT

    वायुसेना के विमानों का हवाई प्रदर्शन

    वायुसेना विमानों के जरिए कर्तव्य पथ के आसमान में करतब दिखा रही है। विमान से विभिन्न फॉर्मेशन के जरिए भारत अपनी सामरिक शक्ति का प्रदर्शन संपूर्ण विश्व के सामने कर रही है। नेत्र, वरूण, भीम, डाइमेंड, त्रिशूल, वज्रांग, अमृत, प्रचंड और तंगेल फॉर्मेशन का प्रदर्शन कर्तव्य पथ पर किया गया। 

  • 26 Jan 2024 6:56 AM GMT

    महिला कर्मियों ने दिखाया अद्भुत करतब

    सीआरपीएफ, बीएसएफ और एसएसबी की महिला कर्मी मोटरसाइकिल पर अद्भुत करतब कर रही हैं।इसमें 260 से ज्यादा महिला कर्मियों ने चंद्रयान, सर्वत्र सुरक्षा, अभिवादन और योग से सिद्धि सहित विभिन्न फॉर्मेशन के जरिए वीरता का प्रदर्शन कर रही हैं। 

  • 26 Jan 2024 6:43 AM GMT

    कर्तव्य पथ पर 30 लोक नृत्यों का प्रदर्शन

    कर्तव्य पथ पर भारत के विभिन्नता की अद्भुत छटा देखने को मिल रही है। 1500 से अधिक महिला नृत्यांगनाओं ने लगभग 30 लोक नृत्यों का प्रदर्शन किया। संस्कृति और परंपरा का अद्भुत दृश्य कर्तव्य पथ पर देखने को मिल रहा है।

  • 26 Jan 2024 6:38 AM GMT

    सेंट्रल विस्टा की झलकियां

    'सेंट्रल विस्टा- विकसित भारत का प्रतिबिंब' थीम पर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की झांकी कर्तव्य पथ से गुजरी। इसके बाद संस्कृति मंत्रालय की झांकी निकली, जिसमें भारत को लोकतंत्र की जननी बताया गया।


  • 26 Jan 2024 6:31 AM GMT

    इसरो और मंत्रालयों की झांकी

    राज्यों के बाद कर्तव्य पथ पर विभिन्न मंत्रालयों की झांकी निकल रही है। शुरूआत इसरो की झांकी के साथ हुआ जिसमें चंद्रयान 3 की सफलता को दर्शाया गया। इसके बाद सीएसआईआर ने झांकी में वैज्ञानिकों की सफलता दिखाई। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, फिर बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय की झांकियां निकलीं। विदेश मंत्रालय ने अपनी झांकी में जी-20 शिखर सम्मेल की झलकियां दिखाईं।

  • 26 Jan 2024 6:25 AM GMT

    उत्तरप्रदेश की झांकी में भगवान राम

    उत्तर प्रदेश की झांकी कर्तव्य पथ से गुजरी जिसका थीम 'अयोध्या: विकसित भारत समृद्ध विरासत' है। इस झांकी में अयोध्या के नव-निर्मित भव्य राम मंदिर के अलावा हाथों में तीर कमान लिए भगवान राम दिखाई दिए।

  • 26 Jan 2024 6:20 AM GMT

    दिल्ली, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की झांकी

    अरूणाचल प्रदेश के बाद कर्तव्य पथ पर हरियाणा, मणिपुर, दिल्ली, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की झांकी निकली। मणिपुर की झांकी का थीम 'थीम बस्तर मुरिया दरबार की आदिम जन संसद' है। वहीं मध्यप्रदेश का थीम 'आत्मनिर्भर महिला-विकास का मंत्र' और ओडिशा का 'विकसित भारत में महिला सशक्तिकरण है।' 

Created On :   26 Jan 2024 2:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story