अपील और उम्मीद: कतर कोर्ट में मौत की सजा पाए 8 भारतीय नौसेना कर्मियों के मामले में भारत की अपील स्वीकार, अफसरों को राहत की उम्मीद

कतर कोर्ट में मौत की सजा पाए 8 भारतीय नौसेना कर्मियों के मामले में भारत की अपील स्वीकार, अफसरों को राहत की उम्मीद
  • 27 अक्टूबर, 2023 को कतर कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा
  • भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी जानकारी
  • जल्द हो सकती है सुनवाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कतर कोर्ट में 8 भारतीय नौसेना कर्मियों को मिली सजा मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। कोर्ट ने सभी कर्मियों की अपील स्वीकार कर ली है। ये अपील भारत सरकार ने दायर की थी, जिस पर सुनवाई जल्द से जल्द होने की उम्मीद है।

आपको बता दें पिछले साल कतर में गिरफ्तार किए गए भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को 27 अक्टूबर, 2023 को कतर कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई, जिसे सुनकर हर भारतीय हैरान रह गये। इन सभी नौसेना कर्मियों पर कतर की सबमरीन परियोजना से जुड़ी जानकारियों को इजरायल से साझा करने का आरोप है। जिन आठ भारतीय नौसेना कर्मियों को मौत की सजा सुनाई गई है, उनके नाम- कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर पूर्णेंदू तिवारी, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता, कमांडर अमित नागपाल और राजेश हैं। इन सभी पूर्व अफसरों ने भारतीय नौसेना में 20 साल तक सेवा दी थी। नेवी में रहते हुए उनका कार्यकाल बेदाग रहा है और प्रमुख पदों पर रहें।

23 नवंबर को कतर कोर्ट ने अपील को स्वीकार करने के साथ साथ उसकी स्टडी करना शुरू कर दिया है। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने अपनी आखिरी साप्ताहिक ब्रीफिंग में कहा है कि भारत ने फैसले के खिलाफ पहले ही अपील दायर कर दी है।

Created On :   24 Nov 2023 4:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story