देहरादून जा रही इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दिल्ली में हुई सुरक्षित लैंडिंग

देहरादून जा रही इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दिल्ली में हुई सुरक्षित लैंडिंग
indigo.

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट से देहरादून के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट को बुधवार को वापस बुला लिया गया। इंडिगो एयरलाइंस ने एक बयान में जानकारी दी कि तकनीकी खामी के चलते फ्लाइट को दिल्ली वापस लौटना पड़ा। प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग करा दी गई।


इंडिगो के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा कि दिल्ली से देहरादून जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 2134 में तकनीकी खामी आई थी। पायलट ने प्रक्रिया के अनुसार एटीसी को सूचित करके लैंडिंग का अनुरोध किया। प्लेन को दिल्ली में सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।


अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Jun 2023 3:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story