ऑपरेशन सिंधु: ईरान से भारतीय नागरिकों को लेकर एक और विमान दिल्ली पहुंचा, सभी ने लगाए भारत माता की जय के नारे

- सरकार ने हमारा बहुत साथ दिया और सुरक्षित अपने वतन पहुंचा दिया
- सरकार ने हमारे लिए सारे इंतज़ाम किए
- एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही लोगों ने भारत माता की जय' के नारे लगाए
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से भारतीय नागरिकों को लेकर एक और विमान दिल्ली पहुंचा। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही लोगों ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। ईरान से भारत लौटी जिया कुलसुम ने कहा ईरान में हम बहुत परेशान हो गए थे, दहशत में थे। सरकार ने हमारा बहुत साथ दिया और सुरक्षित अपने वतन पहुंचा दिया। ऑपरेशन सिंधु के तहत विशेष फ्लाइट में ईरान से भारत लौटे भारतीय नागरिकों ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने 'वन्दे मातरम्' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। इस दौरान कुछ लोग भावुक भी हो गए।
विदेश मंत्रालय के सचिव (CPV& OIA) अरुण कुमार चटर्जी ने कहा ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से भारतीय नागरिकों को लेकर तीसरी उड़ान भारत पहुंची है। इसमें 290 लोग भारत लौटे हैं। इनमें से 190 जम्मू-कश्मीर से हैं, अन्य दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों से हैं। यह हमारे लिए खुशी की बात है कि ईरान सरकार ने हमारे लिए अपना हवाई क्षेत्र खोल दिया है और यह भारत और ईरान के बीच मैत्री को दर्शाता है। ये लोग घर पहुंचकर बहुत खुश हैं, और उन्होंने भारत सरकार का शुक्रियादा किया है। इज़राइल से भी ऑपरेशन सिंधु के तहत उड़ानें जल्द शुरू होंगी।
ईरान से भारत लौटे ज़फ़र अब्बास नक़वी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, जब हमले होने लगे तब हमने हमने भारत सरकार से संपर्क किया। कार्रवाई इतनी तेज़ी से हुई कि हम शब्दों में अपना आभार व्यक्त नहीं कर सकते। प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमारे लिए सारे इंतज़ाम किए।
ईरान से भारत लौटी एलिया बतूल ने कहा, मेरा परिवार बहुत परेशान था। यहां आकर हमें सुकून मिला। भारत सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद। हमें वहां कोई भी समस्या नहीं हुई क्योंकि हमारे दूतावास ने हमारा बहुत साथ दिया ।
ईरान से भारत लौटी तज़किया फ़ातिमा ने बताया,, "वहां अभी जंग के हालात थे। हमें लग रहा था कि हम कैसे निकलेंगे, लेकिन भारत सरकार के हम शुक्रगुजार हैं। उन्होंने हमें बहुत अच्छे तरीके से निकाल लिया
ईरान से भारत लौटे महबूब अली मुशर्रफ ने कहा प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार का शुक्रियादा करते हैं। वहां बहुत मुश्किल हालात थे। वहां एक-एक पल बहुत भारी लग रहा था। हिंदुस्तान जिंदाबाद।
ईरान से भारत लौटे सैयद मंसूर हुसैन ने कहा, "सभी ने भारत मां की सरजमीं पर आकर सजदा किया। भारत सरकार का बहुत धन्यवाद, मैं भारत से प्यार करता हूं। ईरान से 290 भारतीय नागरिकों को लेकर ऑपरेशन सिंधु के तहत विमान दिल्ली पहुंचा। लोग 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाते हुए भारत सरकार को उन्हें बचाकर सुरक्षित वापस लाने के लिए धन्यवाद दे रहे हैं।
Created On :   21 Jun 2025 10:13 AM IST