PM Modi News: देश को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी किसको देते हैं जानकारी? जानें क्या है संबोधन के नियम

देश को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी किसको देते हैं जानकारी? जानें क्या है संबोधन के नियम
  • पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे देश को संबोधित
  • देश को संबोधित करने से पहले कई लोगों को जानकारी देनी होती है
  • जानें क्या है संबोधन के नियम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (21 सितंबर) को शाम 5 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी जीएसटी दर और एच-1बी वीजा जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में पीएम को जब भी देश को संबोधित करना होता है तो वे सबसे पहले किसको बताते हैं? क्योंकि संबोधित करना सिर्फ और सिर्फ व्यक्तिगत फैसला नहीं होता है बल्कि इससे पहले औपचारिक प्रक्रिया और संवैधानिक परंपरा होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि देश को संबोधित करने से पहले की क्या प्रक्रिया होती है और किसको जानकारी दी जाती है।

पीएम किसको देते हैं जानकारी?

देश को संबोधित करते हुए कई बार पीएम हैरान कर देने वाले फैसलों का भी ऐलान कर देते हैं। जब भी अचानक से पीएम देश को संबोधित करना चाहते हैं, तो सबसे पहले प्रधानमंत्री देश के राष्ट्रपति को सूचित करते हैं। राष्ट्रपति देश के संवैधानिक सबसे प्रमुख होते हैं और राष्ट्र के नाम संदेश या संबोधन जैसी चीजों की जानकारी उनको दी जाती है। इसके बाद जब वे सहमत होते हैं तभी ही प्रक्रिया आगे बढ़ती है। प्रधानमंत्री को संबोधन से जुड़ी अहम जानकारियों के बारे में बताना होता है।

राष्ट्रपति के बाद केंद्रीय परिषद को दी जाती है जानकारी

राष्ट्रपति को सूचित करने के बाद पीएम को केंद्रीय मंत्रिपरिषद और कैबिनेट सचिवालय में भी सूचित करना होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जो भी बातें पीएम संबोधन में कहेंगे वे केवल पीएम नहीं बल्कि पूरे मंत्रिपरिषद की जिम्मेदारी होती है।

इमरजेंसी में किसको देनी होती है सूचना?

अगर आपातकालीन स्थिति आ जाती है देश पर और पीएम को देश के लोगों को संबोधित करना जरूरी होता है तो ऐसे समय में एनएसए और उससे संबंधित मंत्रालयों को सूचित किया जाता है। साथ ही उनसे सभी जानकारी ली जाती है, जिससे जो भी पीएम कहें वो बिल्कुल फैक्चुअल हो।

Created On :   21 Sept 2025 2:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story