PM Modi News: पीएम मोदी शाम 5 बजे करेंगे देश को संबंधित, जीएसटी सुधारों से लेकर एच-1बी वीजा तक कई अहम मुद्दों पर देंगे जानकारी

- पीएम मोदी देश को शाम 5 बजे करेंगे संबोधित
- जीएसटी रिफॉर्म पर देंगे जानकारी
- एच-1बी वीजा पर भी दे सकते हैं अहम जानकारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश के लोगों को संबोधित करने वाले हैं। इस संबोधन में पीएम मोदी आर्थिक और विदेश मामलों को लेकर अहम जानकारी देंगे। पीएम मोदी आज देश के कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी अमेरिका के जीएसटी, एच-1बी वीजा नियमों में बदलाव, नए जीएसटी सुधारों जैसे कई जरूरी मुद्दों पर बात करेंगे। हालांकि, मुद्दों को लेकर किसी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
स्वेदेशी अपनाने का दिया है संदेश
बता दें, पीएम मोदी अक्सर अपनी स्पीच में स्वदेशी सामानों को अपनाने का संदेश देते हैं। वे अक्सर कहते हैं कि सबसे बड़ी कमजोरी दूसरे देशों पर निर्भरता है। पीएम मोदी का कहना है कि, स्वदेशी अपनाना आर्थिक मजबूती का नहीं बल्कि देश की आत्मनिर्भरता का भी संकेत है। उन्होंने कहा है कि, उद्योगों और आम लोगों से निवेदन है कि वे स्थानीय उत्पादों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें और रोजगार बढ़ाकर भारत की अर्थव्यवस्था में हाथ बटाएं।
जीएसटी न्यू रिफॉर्म हो रहा है लागू
आज शाम को पीएम मोदी देश को संबोधित करने वाले हैं। उसके विषय के बारे में कोई खास आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के हिसाब से कयास लगाए जा रहे हैं कि, आज के संबोधन में पीएम मोदी जीएसटी के रिफॉर्म्स पर बात कर सकते हैं। ऐसा इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि, कल (22 सितंबर) से न्यू जीएसटी रेट्स लागू हो रहे हैं। इसके लागू होने से कई वस्तुएं सस्ती होंगी। जिससे आम आदमी को भारी फायदा होगा। वहीं, एच-1बी वीजा को लेकर भी चिंता बढ़ रही है तो हो सकता है पीएम मोदी इस पर भी अपनी बात रख सकते हैं।
Created On :   21 Sept 2025 11:45 AM IST