UP Politics: H-1B वीजा की बढ़ी हुई फीस पर अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी सरकार पर निशाना, कहा- 'विदेश नीति फेल हैं...'

H-1B वीजा की बढ़ी हुई फीस पर अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी सरकार पर निशाना, कहा- विदेश नीति फेल हैं...
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा के नियमों में किया बदलाव
  • अखिलेश यादव ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
  • केंद्र सरकार को घेरते हुए विदेश नीति पर दी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ के बाद अब वीजा बम फोड़ा है। ट्रंप ने ऐलान किया है कि अब एच-1बी वीजा आवेदकों को प्रायोजित करने वाली कंपनियों की तरफ से दी जाने वाली फीस को बढ़ाकर 1 लाख डॉलर कर दिया गया है। इस पर ही भारत में हलचल मच गई है। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा है कि, अमेरिका पहली बार भारत के साथ ऐसा नहीं कर रहा है।

सपा चीफ ने क्या कहा?

अखिलेश यादव ने कहा है कि, अमेरिका पहली बार भारत के साथ ऐसा व्यवहार नहीं कर रहा है। हमारी विदेश नीति ही कमजोर है। हम क्यों कमजोर नजर आ रहे हैं? हमारी तैयारी क्या है, कल को अगर कोई और देश ऐसा करने लगा, तो हमारी क्या तैयारी है? हमारे देश को आर्थिक तौर से जितना मजबूत दिखाई देना चाहिए था उतनी मजबूती से हम नजर नहीं आ रहे हैं।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, हम दूसरे देशों पर निर्भर होते जा रहे हैं। हम खाद के लिए भी दूसरें देशों पर ही निर्भर हैं। जिस देश के साथ हमारी जमीन को लेकर लड़ाई हुई है, हम लगातार उसके साथ व्यापार बढ़ा रहे हैं।

गौशाला पर क्या बोले अखिलेश?

अखिलेश यादव ने गौशाला को लेकर बीजेपी पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि, गैशाला में भी भ्रष्टाचार हो रहा है। बीजेपी वाले दूध और गोबर बेचते हैं। चारे में भी भ्रष्टाचार हो हा है। गौशाला में बड़े स्तर पर गौमाता की जानें जा रही हैं।

Created On :   20 Sept 2025 5:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story