PM Modi Nation Address: पीएम मोदी ने देश को कई बार किया है अचानक से संबोधित, जानें कब-कब हुआ ऐसा?

पीएम मोदी ने देश को कई बार किया है अचानक से संबोधित, जानें कब-कब हुआ ऐसा?
  • पीएम मोदी 22 सितंबर को 5 बजे करने वाले हैं संबोधित
  • कई बार पीएम मोदी ने किया है अचानक से देश को संबोधित
  • चलिए जानते हैं कुछ पुराने संबोधनों के बारे में

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री आज (22 सितंबर) को देश को संबोधित करने जा रहे हैं। अब तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि पीएम मोदी किन मुद्दों पर बात करेंगे। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि, जीएसटी की नई दर लागू होने वाली है इस पर अहम जानकारी दे सकते हैं। साथ ही विदेश नीति, वैश्विक व्यापार नीतियां, टैरिफ और एच-1बी वीजा को लेकर भी बात हो सकती है।

पीएम मोदी ने कई बार अचानक संबोधित किया भारत

बता दें, पीएम मोदी अक्सर देश को अचानक से संबोधित करते हैं। पीएम मोदी जब भी देश को संबोधित करते हैं तो कई बार अहम ऐलान भी करते हैं। इन संबोधनों से पहले बड़े-बड़े आर्थिक फैसलों से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों तक बड़े फैसले लिए जाते हैं।

पीएम मोदी ने कब-कब देश को किया संबोधित?

नोटबंदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को लोगों को अचानक से संबोधित किया था। संबोधन में उन्होंने 500 और 1000 के नोटों की नोटबंदी कर दी थी। इस फैसले की खास वजह काला धन, नकली धन और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की थी।

गरीब और किसान योजनाएं

पीएम मोदी 21 दिसंबर 2016 में नए साल के दिन गरीब नागरिकों और किसानों के लिए अहम योजनाओं का ऐलान किया था।

मिसाइल सफलता

27 मार्च साल 2019 में पीएम मोदी ने भारत की एंटी सैटेलाइट मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद देश को संबोधित किया था। उन्होंने भारत की बड़ी सफलता पर सभी को शुभकामनाएं दी थीं।

अयोध्या फैसला

राम जन्मबूमि केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पीएम मोदी ने 9 नवंबर 2019 को देश को संबोधित किया था।

अनुच्छेद 370 हटाना

8 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर को विशेष बनाने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त किया था। इसके बाद लोगों को संबोधित किया था और सरकार के फैसले का समर्थन किया था।

कोविड-19

2020 में कोविड महामारी आई थी, जिसमें हजारों लोगों की जान गई थी। इस पीक समय पर पीएम मोदी ने 19 मार्च 2020 को भारत को संबोधित किया था और जनता से कर्फ्यू का पालन करने का अनुरोध किया था। इसके बाद 24 मार्च 2020 को लोगों को लॉकडाउन के बारे में बताया था।

पाकिस्तान-भारत के दौरान का संबोधन

पाकिस्तान और भारत के बीच हुए टेंशन के समय पीएम मोदी ने कई बार देश को संबोधित किया है और समय-समय पर लोगों को चेताया है। साथ ही आतंकवाद की कड़ी निंदा की थी।

अन्य संबोधन

बता दें, लिस्ट अभी यहीं खत्म नहीं हुई है। पीएम मोदी ने इन मुद्दों के बाद भी कई बार लोगों को संबोधित करते हुए अहम मुद्दों पर चर्चा की है।

Created On :   21 Sept 2025 4:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story