Fatah-1 In Dal Lake: श्रीनगर की शान डलझील में मिला 'फतह-1' रॉकेट, सफाई ऑपरेशन में मिले रॉकेट के खोल को पुलिस ने किया बरामद

श्रीनगर की शान डलझील में मिला फतह-1 रॉकेट, सफाई ऑपरेशन में मिले रॉकेट के खोल को पुलिस ने किया बरामद
  • ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तानी रॉकेट का मिला खोल
  • डल झील की सफाई अभियान में मिला था रॉकेट
  • पुलिस ने कर लिया बरामद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। श्रीनगर की फेमस डल झील में रविवार को एक सफाई अभियान हो रहा था। उस सफाई अभियान के समय पाकिस्तान की तरफ से दागा गया फतह-1 रॉकेट बरामद हुआ है। ये रॉकेट इस साल के मई में हुए ऑपरेशन सिंदूर के समय झील में फेंका गया था। जानकारी के मुताबिक, ये हमला श्रीनगर के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए किया गया था। लेकिन चमत्कार से ये निशाना चूक गया था और रॉकेट डल झील में आकर गिर गया।

क्या था ऑपरेशन सिंदूर?

अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। जिसमें 26 लोगों कीजान गई थी। इसकी जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना का एक बड़ा और जवाबी फैसला था। इस हमले में पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर ध्वस्त किया था। लेकिन कोशिश की थी कि युद्ध बिल्कुल भी ना बढ़े। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में कहा था कि, भारत ने कर्म देखकर मारा है, सिर्फ उनको ही िशाना बनाया है जो इसमें शामिल थे। इस ऑपरेशन के समय पाकिस्तान ने भी जवाबी हमला किया था। 10 मई 2025 को फतह-1 रॉकेट चलाया था जो कि श्रीनगर की डलझील में आ गिरा था।

कैसे मिला फतह-1 रॉकेट का खोल?

बता दें, हमला हुआ था जब तब पाकिस्तान की तरफ से ये रॉकेट भेजा गया था जो कि डल झील में गिरा था आकर। पानी से धुआं निकलता हुआ नजर आया था लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ था। इसके बाद 21 सितंबर को डलझील की सफाई हुई है, जिसमें ये रॉकेट का खोल बरामद हुआ है। इसके मिलते ही सफाई कर्ताओं ने पुलिस को सौंप दिया था।

Created On :   22 Sept 2025 3:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story