Punjab Blast News: एक रात और दो धमाके...जालंधर के बाद अमृतसर में जोरदार ब्लास्ट, आर्मी कैंप के बाहर मचा हड़कंप, एजेंसियां अलर्ट

एक रात और दो धमाके...जालंधर के बाद अमृतसर में जोरदार ब्लास्ट, आर्मी कैंप के बाहर मचा हड़कंप, एजेंसियां अलर्ट
पंजाब में जालंधर और अमृतसर में अलग-अलग जगह धमाकों की खबर सामने आई है। फिलहाल पुलिस और सेना जांच में जुटी हैं।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब में एक ही रात में दो अलग-अलग जगहों पर हुए धमाकों से हड़कंप मच गया है। इस वक्त सुरक्षा एजेंसियां एकदम एक्टिव मोड में हैं। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहला मामला जालंधर का है जहां बीएसएफ मुख्यालय के बाहर खड़ी एक स्कूटी में धमाका हुआ। इसके कुछ घंटों बाद अमृतसर के खासा इलाके में आर्मी कैंप के पास तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस, सेना और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गईं। अच्छी बात यह है कि किसी के भी घायल होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि दोनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध है या नहीं? पूरे पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जालंधर में स्कूटी में हुआ धमाका

जालंधर में रात करीब 8 बजे बीएसएफ मुख्यालय के बाहर खड़ी एक स्कूटी में अचानक आग लगी और धमाका हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, स्कूटी वहां काम करने वाले एक व्यक्ति की बताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।

अमृतसर में आर्मी कैंप के पास धमाका

जालंधर की घटना के कुछ घंटे बाद अमृतसर के खासा इलाके में आर्मी कैंप के पास तेज धमाका हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। धमाके से आसपास की दीवारें भी हिल गईं जिससे लोगों में डर फैल गया।

जांच में जुटीं पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां

दोनों घटनाओं के बाद पंजाब पुलिस, सेना और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारी हर एंगल से जांच कर रहे हैं ताकि धमाकों की असली वजह सामने आ सके।

Created On :  

Tags

Next Story