सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: झारखंड के लातेहार में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने किए 10 और 5 लाख के 2 इनामी नक्सली ढेर

झारखंड के लातेहार में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने किए 10 और 5 लाख के 2 इनामी नक्सली ढेर
  • झारखंड में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी
  • 2 इनामी नक्सली ढेर
  • सर्च ऑपरेशन जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को लातेहार में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस झड़प में 2 नक्सली मारे गए। दोनों ही इनामी नक्सली थे। इनमें 10 लाख का इनामी नक्सली पप्पू लोहरा और 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली प्रभात गंजू शामिल हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि इलाके में कोई और नक्सली छिपा होता है तो उसका पता लगाया जा सके।

नक्सलियों ने की फायरिंग

लातेहार एसपी कुमार गौरव को खुफिया जानकारी मिली थी। उन्हें बताया गया था कि झारखंड जन मुक्ति परिषद का सुप्रीमो पप्पू लोहरा सदर थाना क्षेत्र के सालईया जंगल में कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है। एसपी को यह जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम गठित की गई। सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस को आता देख कर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी करवाई की। इस मुठभेड़ में पप्पू लोहार प्रभात मारे गए। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

नक्सल फ्री इंडिया

सरकार ने यह कसम खाई है कि भारत से 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म कर देंगे। इसले किए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं और आए दिन नक्सलियों को मारा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में 26 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में हाल ही में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। मुठभेड़ के दौरान 26 नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया गया। नारायणपुर में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच बुधवार को मुठभेड़ हुई। इस झड़प के चलते बुधवार (21 मई) सुबह 11 बजे तक 26 नक्सली ढेर हो गए। जानकारी के मुताबिक, एक जवान शहीद हो गया और एक जख्मी हुआ।

Created On :   24 May 2025 2:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story