महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: कल्याण में बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत, 6 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कल्याण में बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत, 6 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के कल्याण में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। कल्याण में बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 लोगों की जान चली गई है। जबकि, 6 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

    कल्याण में बिल्डिंग गिरने से हादसा

    इस घटना के बारे में अधिकारियों ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्लिडिंग का स्लैब गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस दौरान मलबे में एक शख्स के फंसे होने की उम्मीद लगाई जा रही है। जिसे बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है। लोकमत में केडीएमसी के हवाले से बताया गया कि इस इमारत को 'खतरनाक' घोषित किया गया था, जिसे मानसून के मौसम से पहले खाली किया जाना था। केडीएमसी सूत्रों के मुताबिक, बिल्डिंग परिसर को खाली करने के लिए कथित तौर पर मानसून से पहले एक नोटिस जारी किया गया था। लेकिन हादसे के समय भी लोग बिल्डिंग में मौजूद थे।

    उधर, हादसे को लेकर राहत और बचाव कार्य जारी है। खोजबीन की जा रही है, जिससे ये पता लगाया जा सके कि कोई मलबे की नीचे दबा न हो. प्रशासन के मुताबिक इलाके में इस तरह की और भी इमारते हैं और जर्जर हालत में हैं।

    मलबे में एक शख्स के दबने की आशंका

    कल्याण के तहसीलदार सचिन शेजल ने कहा कि मलबे में अभी भी एक व्यक्ति फंसा हो सकता है। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि कल्याण डोंबिवली नगर निगम के एक अधिकारी ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है।

    Created On :   20 May 2025 9:59 PM IST

    Tags

    और पढ़ेंकम पढ़ें
    Next Story