चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद लैंडर विक्रम ने भेजी पहली तस्वीर, देखिए कैसा दिखता है चांद का South pole

चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद लैंडर विक्रम ने भेजी पहली तस्वीर, देखिए कैसा दिखता है चांद का South pole
देखिए कैसा दिखता है चांद का South pole

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चंद्रमा की सतह पर उतरने के बाद चंद्रयान-3 ने इसरो को चांद की तस्वीरें भेजी हैं। यह फोटोज लैंडर विक्रम द्वारा उस समय खीचीं जब वह बुधवार शाम को चांद की सतह पर धीरे-धीरे उतर रहा था। चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम ने बुधवार शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करके इतिहास रच दिया है। इसी के साथ भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुव पर सफल तरीके से अपना लैंडर उतारा है।

इसी बीच इसरो ने ट्विटर के माध्यम से उन फोटोज को शेयर किया है, जो चंद्रयान-3 ने लैंडिंग करने के बाद भेजी हैं। इसरो ने ट्वीट किया, "चंद्रयान-3 मिशन अपडेट, Ch-3 लैंडर और MOX-ISTRAC, बेंगलुरु के बीच कम्युनिकेशन लिंक स्थापित कियाा गया है। नीचे उतरते समय ली गईं लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे की तस्वीरें यहां शेयर की जी रही हैं।" इसरों द्वारा कुल चार तस्वीरें साझा की गई है। जो आप इन तस्वीरों के माध्यम से देख सकते हैं।

भारत ने रचा इतिहास

14 जुलाई को चंद्रयान-3 को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, शार से एलवीएम-3 से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था। जिसके बाद आज चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग किया है। अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। साथ ही, भारत चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुव की सतह पर यान को लैंड करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। अभी तक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर किसी भी देश ने अपने मून मिशन को अंजाम नहीं दिया है। लेकिन भारत ऐसा करने में सफल रहा है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

इस ऐतिहासिक पल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, "ये क्षण अविस्मरणीय और अभूतपूर्व है। इस उपलब्धि ने देशवासियों को एक नई उर्जा प्रदान की है। जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है। ये नए भारत का सूर्योदय है। हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया...भारत अब चंद्रमा पर है। इससे पहले कोई भी देश वहां (चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव) तक नहीं पहुंचा है। हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत से हम वहां तक पहुंचे हैं। भारत का सफल चंद्रमा मिशन अकेले भारत का नहीं है...यह सफलता पूरी मानवता की है कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं। सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।"

'यह क्षण भारत में नई ऊर्जा का है'- पीएम मोदी

साथ ही, पीएम मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को भी बधाई दी। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रयान-3 की सफलता और के तुरंत बाद उन्होंने इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को फोन करके भी बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर दक्षिण अफ्रीका से वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, "जब हम अपनी आखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है। ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं राष्ट्रीय जीवन की चिरंजीव चेतना बन जाती है। यह पल अविस्मरणीय है, यह क्षण अभूतपूर्व है, यह क्षण अभूतपूर्व है, यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है। यह क्षण नए भारत के जयघोष का है। यह क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है। यह क्षण जीत के चंद्र पथ पर चलने का है। यह क्षण 140 करोड़ धड़कनों के सार्म्थय का है। यह क्षण भारत में नई ऊर्जा, नए विश्वास, नई चेतना का है।"

इसरो प्रमुख ने कही ये बातें

चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग को लेकर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि, "हमने एक नया इतिहास रच दिया है। भारत दुनिया का पहला ऐसा देश है, जिसने मून की साउथ पोल पर अपना लैंडर सफल तरीके से उतारा है। भारत अब चांद पर है।"

Created On :   23 Aug 2023 5:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story