MP Corona Case: मध्यप्रदेश में पैर पसार रहा कोरोना, 5 पर पहुंचा मृतकों का आंकड़ा, सभी महिलाएं

मध्यप्रदेश में पैर पसार रहा कोरोना, 5 पर पहुंचा मृतकों का आंकड़ा, सभी महिलाएं
  • मध्यप्रदेश में बढ़े कोरोना के मामले
  • 277 पहुंचे कुल मामले
  • इस साल सामने आए 277 मामले

डिजिटल डेस्क, भोपाल। तीन साल पहले पूरी दुनिया में तबाही मचाने वाले कोरोना की एक बार फिर वापसी हो गई है। भारत में भी इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां सोमवार देत रात एक 52 वर्षीय महिला की कोरोना के चलते मौत हो गई। भिंड के रहने वाली महिला के फेंफड़ों में गंभीर सूजन थी, जिसकी वजह से उसे सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी।

उसका इलाज ग्वालियर के अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां सोमवार रात उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि महिला को हाइपरसेंसिटिविटी न्यूमोनाइटिस (एक्यूट लंग इंजरी) थी, और वह कोविड-19 से भी संक्रमित थीं। इस साल प्रदेश में पांच लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई हैं। ये सभी मरीज महिलाएं थीं।

इससे पहले रतलाम में 52 साल की महिला, खरगोन में 44 साल की महिला, इंदौर में 74 साल की महिला और मंडला में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। ये सभी कोरोना से पीड़ित थीं।

मध्यप्रदेश में 82 एक्टिव केस

मध्यप्रदेश में इस साल 277 कोरोना के मामले सामने आए हैं। इनमें से 190 ठीक हो चुके हैं। वहीं एक्टिव केसों की संख्या 82 है। राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 05 है। एम्स भोपाल की जीनोमिक रिपोर्ट के मुताबिक, मध्यप्रदेश में इस समय कोरोना का XFG वेरिएंट सक्रिय है। जून के तीसरे सप्ताह में मिले पॉजिटिव मरीजों में यही वेरिएंट पाया गया है। मई माह में LF.7 वेरिएंट सक्रिय था। एम्स ने सोमवार शाम 6 बजे अपनी आधिकारिक रिपोर्ट जारी की, जिसमें प्रदेशभर से आए संक्रमित मरीजों के सैंपल शामिल थे। इनकी टेस्टिंग लगभग 15 दिन तक चली।

Created On :   25 Jun 2025 1:02 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story