मौसम अपडेट: मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं ने लोगों की बढ़ाई ठिठुरन, जानें कैसा रह सकता है तापमान

मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं ने लोगों की बढ़ाई ठिठुरन, जानें कैसा रह सकता है तापमान
मध्य प्रदेश में लगातार ठंड पड़ रही है। कुछ जगहों पर शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर से आ रही हवाओं ने एमपी में सर्दी बढ़ाई है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। कई जगहों पर हल्का कोहरा भी नजर आ रहा है। प्रदेश के करीब 31 शहरों में न्यूनतम तामपान एक डिजिट में दर्ज किया जा रहा है। मौमस विभाग के मुताबिक, उत्तर से आने वाली हवाओं के चलते ही प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान गिर रहा है। ठंडी हवाओं के चलते ही घना कोहरा छा रहा है और रेल यातायात भी प्रभावित हो रहा है। राजधानी, झेलम और मालवा जैसी कई ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं।

क्यों पड़ रही है एमपी में कड़ाके की ठंड?

मध्य प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ रही है। जानकारी के अनुसार, हिमालय क्षेत्र में जो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव था वो अब कमजोर पड़ने लगा है। इसके चलते ही ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मध्य प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी इस समय बहुत ही ज्यादा ठंडा हो रहा है। यहां पर रात के तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। गुरुवार-शुक्रवार की रात में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री तक गिरा है। साथ ही ओस की बूंदे भी जम रही हैं।

शीतलहर और कड़ाके की ठंड में एमपी

बता दें, पूरे राज्य में भारी ठंड देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की तरफ से शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के हिसाब से 29 प्रमुख शहरों में रात का तापमान एक डिजिट में दर्ज किया जा रहा है। राजगढ़ जिला 4.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा है।

मौसम विभाग का क्या है कहना?

मौसम विभाग के मुताबिक, इस कड़ाके की ठंड का मुख्य कारण उत्तर-पूर्वी भारत के ऊपर ज्यादा ऊंचाई पर 232 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इसके चलते ही यहां पर भी भारी ठंड पड़ रही है।

Created On :   27 Dec 2025 11:45 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story