बम की धमकी: महाराष्ट्र के मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी, दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान में बम की धमकी मिली। धमकी के बाद प्लेन को फौरन हवा में ही दिल्ली की ओर मोड़ा और दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनशल हवाई अड्डे पर लैंडिंग करवाई गई।
फ्लाइट को हालफिलहाल दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर खड़ा किया है। यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को मद्देजनर रखते हुए ये सब किया, वहीं अब सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के चलते विमान की जांच की जा रही है।
Created On :   14 Oct 2024 8:48 AM IST
Next Story














