Malegaon Bomb Blast Case Verdict: मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- 'मुझे आंतकवादी बना दिया गया'

- साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के साथ सभी सातों आरोपी मालेगांव ब्लास्ट केस में हुए बरी
- प्रज्ञा ठाकुर ने जताई खुशी और संतुष्टी
- साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दी पहली प्रतिक्रिया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के साथ-साथ मालेगांव बम ब्लास्ट केस में सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है। इसके बाद ही प्रज्ञा ठाकुर की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। बीजेपी की पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा है कि, मैं न्याय के प्रति सम्मान की वजह से आई हूं। मुझे 13 दिनों तक प्रताड़ित किया गया है, मेरा जीवन बर्बाद कर दिया गया है। मुझे 17 साल तक अपमानित किया गया है, मुझे अपने ही देश में आतंकवादी बना दिया गया है।
प्रज्ञा ठाकुर के वकील ने दी प्रतिक्रिया
साथ ही उनके वकील जेपी मिश्र की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि, कल देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बोला है कि हिंदू आतंकवादी नहीं हो सकता है और आज ये संयोग ही है कि कोर्ट ने भी फैसला सुना दिया है। लेकिन ये साफ हो गया है कि हिंदू आतंकी नहीं हो सकता है।
साध्वी ने क्या कहा?
साध्वी ने कहा है कि, मैं एक साध्वी का जीवन जी रही थी, लेकिन मुझको फंसा दिया गया था और मुझ पर आरोप लगा दिया गया था। सात ही कोई भी स्वेच्छा से हमारे साथ खड़ा नहीं हुआ है। मैं जीवित हूं क्योंकि मैं एक संन्यासी हूं। उन्होंने एक षड्यंत्र के चलते भगवा को बदनाम किया है।
कोर्ट ने क्या कहा?
कोर्ट का कहना है कि, अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में नाकाम रहा है। आरोपी संदेह का लाभ पाने के हकदार हैं। मुंबई से करीब 200 किमी दूर मालेगांव शहर है, यहां 29 सितंबर 2008 को एक मस्जिद के पा, मोटरसाइकिल में लगाए गए बम के ब्लास्ट होने से छह लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 100 सेज्यादा लोग घायल हो गए थे। गुरुवार को जज ने फैसला पढ़ा और कहा कि, मामले को संदेह से परे साबित करने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं है।
साथ ही कोर्ट ने कहा है कि, 'ये साबित नहीं हुआ है कि विस्फोट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल ठाकुर के नाम पर थी, जैसा कि अभियोजन पक्ष की तरफ से दावा किया गया है। साथ ही ये भी साबित नहीं हुआ है कि विस्फोट कथित तौर पर मोटरसाइकिल पर लगाए गए बम से ही हुआ है।'
Created On :   31 July 2025 12:12 PM IST