बचाव अभियान: दिल्ली में 12 घंटे के बचाव अभियान के बाद 40 फुट गहरे बोरवेल से व्यक्ति को बाहर निकाला गया

दिल्ली में 12 घंटे के बचाव अभियान के बाद 40 फुट गहरे बोरवेल से व्यक्ति को बाहर निकाला गया
  • 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरे व्यक्ति को बाहर निकाला
  • दिल्ली की जल मंत्री और AAP नेता आतिशी ने जायजा लिया
  • मंशा और आपराधिकता जांच का विषय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड के जलशोधन संयंत्र में 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरे एक व्यक्ति को रविवार को लगभग 12 घंटे के बचाव अभियान के बाद बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बताया, "ये पुलिस जांच का मुद्दा होगा क्योंकि ये शख्स कोई बच्चा नहीं, बालिग है। इसके पीछे की मंशा और आपराधिकता जांच का विषय होगी। दिल्ली जल बोर्ड के सभी अधिकारियों को सख्त आदेश दिया गया है कि जो भी इस विशेष बोरवेल की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हमने अगले 48 घंटों में दिल्ली में सभी छोड़े गए बोरवेलों को सील करने का भी आदेश दिया है।

केशोपुर मंडी के पास दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के अंदर एक लड़का 40 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। बचाव अभियान जारी है, दिल्ली की जल मंत्री और AAP नेता आतिशी मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया

Created On :   10 March 2024 10:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story