Mathura Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, ट्रक से भिड़ी कार, 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर

- मथुरा में बड़ा सड़क हादसा
- ट्रक में जा घुसी कार
- 6 लोगों की दर्दनाक मौत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक इको कार ट्रक में घुस गई। इस भयानक टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह हादसा शनिवार तड़के करीब तीन बजे हुआ। यह एक्सीडेंट एतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस को जैसी ही हादसे की जानकारी मिली वह फौरन मौके पर पहुंच गई और कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
कार की भीषण टक्कर
मथुरा एक्सप्रेस-वे पर इतना भीषण हादसा तब हुआ जब एक इको कार तेज रफ्तार से आई और सीधा आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। जानकारी के मुताबिक, कार सवार दिल्ली से आगरा जा रहे थे।
6 लोगों की दर्दनाक मौत
यमुना एक्सप्रेस पर हुई टक्कर में 6 लोगों की मौत पर मथुरा के SSP श्लोक कुमार ने कहा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सुबह करीब 3 बजे एक इको कार आगरा से दिल्ली जा रही थी, आगे चल रहे एक वाहन से टकरा गई, शायद ड्राइवर को नींद आ गई थी। 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों की पहचान
बताया जा रहा है कि मृतकों में 2 परिवार के लोग शामिल हैं। वहीं 1 डेड बॉडी की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। एक परिवार मध्य प्रदेश के मुरैना और दूसरा आगरा का रहने वाला था। आगरा के धर्मवीर (हरलालपुरा निवासी), उनके 2 बेटे रोहित और आर्यन ने इस हादसे में अपनी जान गंवा दी। वहीं धर्मवीर की पत्नी सोनी और बेटी पायल की हालत बेहद नाजुक बनई हुई है। इसके अलावा एमपी के मुरैना के दलवीर उर्फ छुल्ले और पारस तोमर की इस हादसे में मौत हो गई। यह दोनों सगे भाई थी। पुलिस ने इनके परिवार को सूचित कर दिया है।
Created On :   19 July 2025 11:17 AM IST