मौसम अपडेट: नौतपा के तीसरे दिन भी नहीं रुक रही बारिश, मुंबई में वापस से बारिश के आसार? जानें कैसा रहने वाला है देश के मौसम का हाल

नौतपा के तीसरे दिन भी नहीं रुक रही बारिश, मुंबई में वापस से बारिश के आसार? जानें कैसा रहने वाला है देश के मौसम का हाल
  • देश के मौसम में लगातार नजर आ रहा है बदलाव
  • नौतपा के तीसरे दिन भी बारिश का सिलसिला जारी
  • देश के मौसम के हाल के बारे में जानें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई सारे राज्यों में गर्मी का मौसम देखने को मिल रहा है। लेकिन केरल में मानसून ने एंट्री ले ली है और इसका असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। दिल्ली के साथ-साथ यूपी बिहार तक के कई सारे राज्यों में बारिश का दौर नजर आ रहा है। राजस्थान में अब भी लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के तापमान में लगातार बदलाव नजर आ रहे हैं। वहीं, राजस्थान को लेकर जानकारी दी है कि, यहां का तापमान और बढ़ेगा। वहीं, पहाड़ी इलाकों के बारे में जानें तो, यहां पर मौसम ठंडा है। चलिए पूरे देश के मौसम के बारे में जानते हैं।

दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?

दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, मई का महीना खत्म होने को है और नौतपा भी चल रहा है। फिर भी राजधानी का मौसम बिल्कुल अच्छा बना हुआ है। आज भी दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 से 31 मई तक के बीच में एक बार फिर से दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, तापमान के बारे में जानें तो, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा।

मुंबई में बारिश के आसार

मुंबई में भारी बारिश देखने को मिल रही है। मुंबई के कई सारे इलाकों में जलभराव देखने को मिल रहा है। सोमवार को प्रदेश में भारी बारिश के चलते लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा है। वहीं, वडाला रोड और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच उपनगरीय ट्रेनों को सुबह 10:25 बजे से स्थगित कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई सारे इलाकों में गरज और चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

राजस्थान में क्या हैं हाल?

राजस्थान के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर लगातार गर्मी बढ़ रही है। यहां पर लोग भारी गर्मी से परेशान होते जा रहे हैं। आने वाले एक दो दिनों तक ऐसा ही पारा देखने को मिलेगा। साथ ही तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में करीब 2-3 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

झारखंड में मौसम का बदला रुख

झारखंड के मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 31 मई तक गर्जन, हल्की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, झारखंड में 10 जून से पहले मॉनसून के पहुंचने की संभावना जताई गई है। इसके चलते ही प्रदेश के कई सारे जिलों में प्री-मानसून बारिश हो रही है।

यूपी बिहार में कैसा रहने वाला है मौसम?

केरल में मॉनसून की एंट्री के चलते बिहार में भी इसका असर दिख रहा है। मौसम विभाग की तरफ से आज बिहार में आंधी और ठनका का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और अररिया जिले की कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के कई सारे जिलों में बारिश के आसार हैं। जिसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय और गया शामिल हैं।

वहीं यूपी के बारे में जानें तो, आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और झोंकेदार हवाएं देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के कई सारे जिलों में गरज और चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। जिसमें बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज , मऊ , चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, गोंडा, महोबा, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, बांदा, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, ललितपुर और उसके आसपास की जगहें शामिल हैं।

Created On :   27 May 2025 12:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story