Radhika Yadav Murder Case Update: राधिका यादव की बेस्ट फ्रेंड ने वीडियो शेयर कर बताई सच्चाई, लव जिहाद को लेकर भी दिया रिएक्शन, कहा- 'वो किसी से..'

राधिका यादव की बेस्ट फ्रेंड ने वीडियो शेयर कर बताई सच्चाई, लव जिहाद को लेकर भी दिया रिएक्शन, कहा- वो किसी से..
  • राधिका यादव मर्डर केस में नया खुलासा
  • राधिका यादव की बेस्ट फ्रेंड ने सोशल मीडिया पर किया खुलासा
  • हिमांशिका राजपूत ने लव जिहाद वाले बयान पर भी दिया रिएक्शन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेनिस प्लेयर राधिका यादव यादव मर्डर केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है। राधिका यादव के केस में लव जिहाद का मामला सामने आ रहा था। इसके बाद ही राधिका यादव की बेस्ट फ्रेंड ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए प्रतिक्रिया दी है। बता दें, राधिका यादव के आरोपी पिता अभी न्यायिक हिरासत में हैं। साथ ही राधिका यादव की दोस्त हिमांशिका सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में कहा गया है कि वे जानती हैं कि राधिका की हत्या कैसे हुई है?

हिमांशिका ने क्या कहा?

हिमांशिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा है कि, 'मैं बताती हूं कि राधिका यादव की सच्चाई। राधिका मेरी बेस्ट फ्रेंड थी। हम बीते 8-10 सालों से बहुत ही ज्यादा क्लोज थे और आज मैंने उसको खो दिया है। मुझे लगा नहीं था कि मैं इस चीज को लेकर कभी भी बात करूंगी, लेकिन अब और कोई ऑप्शन नहीं बचा है मेरे पास।' उन्होंने बताया कि, 'कल ही मैं उसकी बॉडी देखकर आई हूं। इस वीडियो का उद्देश्य यही है कि सबको पता चले कि राधिका कौन थी। राधिका यादव एक इंटरनेशनल लेवल की टेनिस प्लेयर थी। वो मेरी बहुत ही अच्छी दोस्त थी और वो बहुत ही इमोशनल लड़की थी, बहुत ही भोली और अच्छी थी।'

हमेशा राधिका पर लगाते थे रोक-टोक- हिमांशिका

हिमांशिका ने अपने वीडियो में दावा किया है कि, राधिका बीते 18 सालों से टेनिस खेलती आ रही है। उसको फोटो क्लिक करना बहुत ही पसंद था और उसको वीडियो बनवाने में भी बहुत ही ज्यादा मजा आता था। राधिका की एक कमर्शियल वीडियो वायरल होने लगी थी जो कि उसके पिता को बिल्कुल भी पसंद नहीं था। हालांकि, वो एक नॉर्मल वीडियो ही था। जो कि एक डेढ़ साल पहले शूट किया गया था।

हिमांशिका ने आगे कहा कि, 'उसके पिता ने ही शूटिंग के लिए उसको लोकेशन पर ड्रॉप किया था। इस वीडियो के अलावा भी उसने कई सारे शूट्स करवाए थे, लेकिन धीरे-धीरे उसने सब बंद कर दिया क्योंकि उसके घरवालों को नहीं पसंद था। राधिका यादव के मां बाप हमेशा ही समाज के दबाव में रहते थे। वे पुराने ख्यालों के थे और हमेशा राधिका पर रोक-टोक लगाते थे।' उन्होंने आगे कहा कि, 'राधिका और मैंने 2012 में साथ में खेलना शुरू किया था और हम ट्रैवलिंग भी साथ में करते थे। मैंने कभी भी उसको किसी से भी बात करते हुए नहीं देखा है।'

लव जिहाद पर हिमांशिका का क्या है रिएक्शन?

लव जिहाद को लेकर हिमांशिका का कहना है कि, 'लव जिहाद के बारे में बात हो रही है, लेकिन किसी के पास भी इसका सबूत नहीं है। राधिका किसी से भी बात तक नहीं करती थी। उसके घर पर इतनी रिस्ट्रीक्शंस थीं। वो अपने घर में बहत समय से स्ट्रगल कर रही थी। उसको घर में घुटन महसूस होती थी, क्योंकि ऐसे कौन ही रहना पसंद करेगा?' उन्होंने आगे कहा कि, उसको हर समय बताना होता था कि किससे बात कर रही है, क्या कर ही है, क्यों कर रही है, सब कुछ बताना पड़ता था।

Created On :   13 July 2025 2:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story