मौसम अपडेट: देश में शुरू हुई कड़ाके की ठंड, अन्य राज्यों में बारिश का दौर जारी, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

देश में शुरू हुई कड़ाके की ठंड, अन्य राज्यों में बारिश का दौर जारी, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
देशभर के कई राज्यों में भारी ठंड हो रही है। इसी बीच बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। ऐसे में चलिए देश के मौसम के बारे में जानते हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में लगातार ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग की तरफ से कई राज्यों में शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के अलावा अन्य राज्य शामिल हैं। इनके अलावा, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में आने वाले एक दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, दिल्ली में प्रदूषण से लोगों का हाल-बेहाल हो रहा है। मौसम विभाग की तरफ से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही हल्की से भी हल्की बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में बर्फबारी देखी जा सकती है।

कैसा रहने वाला है मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, असम, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कोहरा देखने को मिल सकता है। इनके अलावा, यूपी-बिहार में भी लगातार ठंड बढ़ती हुई नजर आ सकती है। इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात बना हुआ है, जिसके चलते दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, कई दिनों से प्रदूषण ज्यादा बढ़ गया है जिससे लोगों के हाल बेहाल हो रहे हैं। एक्यूआई का भी स्तर चिंताजनक बना हुआ है। सेंट्रल प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक, एक्यूआई 400 से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। साथ ही यहां पर कोहरा भी छाया हुआ है, जिससे लगातार राजधानी का तापमान गिर रहा है।

यूपी में हो रही भारी ठंड

यूपी में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिन में भारी धूप हो रही है जिससे ठंड नहीं लग रही लेकिन रात होते-होते तक तेजी से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। साथ ही लोगों में ठिठुरन भी बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, कानपुर और इटावा में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे तक दर्ज हुआ है।

बिहार में कैसा रहने वाला है मौसम?

बिहार में भी लगातार ठंड बढ़ रही है और तापमान लुढ़क रहा है। दिन में मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन रात तक फिर से ठंड बढ़ रही है।

Created On :   13 Nov 2025 12:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story