मौसम अपडेट: देश के अलग--अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना, यूपी-बिहार में पड़ सकती है कड़ाके की ठंड, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के अलग-अलग हिस्सों में तरह-तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। कहीं पर भारी बारिश का अलर्ट है तो कुछ जगहों पर शीतलहर की संभावना जारी की गई है। दक्षिण और पश्चिम भारत में बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिसमें तमिलनाडु, केरल और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में आने वाले तीन-चार दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और बिहार के कई इलाकों में शीतलहर देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग का क्या है कहना?
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों में एमपी, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। राजस्थान के सीकर में तामपान करीब 5.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़े -हरियाणा अमित शाह सोमवार को फरीदाबाद में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे
दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?
दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर एक दो दिनों तक मौसम साफ रहेगा। रात और सुबह के वक्त हल्के से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। साथ ही तापमान में भी गिरावट देखी जाएगी।
यूपी में कोहरे की संभावना
उत्तर प्रदेश में 16 नवंबर को मौसम शुष्क बना रह सकता है। दोनों ही हिस्सों में सुबह के वक्त कोहरा देखने को मिला है। साथ ही प्रदेश में कई जगहों पर शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़े -ट्रंप ने फल, कॉफी समेत 200 चीजों पर टैरिफ हटाया, ऑस्ट्रेलिया ने कहा-महंगाई से मिलेगी राहत
बिहार में कड़ाके की ठंड
बिहार में लगातार ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। जिसमें पटना, गया, भोजपुर और बक्सर के अलावा कई जिले शामिल हैं।
Created On :   16 Nov 2025 1:36 PM IST












