मौसम अपडेट: एमपी, यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 किमी तक चल सकती हैं हवाएं

एमपी, यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 किमी तक चल सकती हैं हवाएं
देश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक देश के 20 राज्यों में भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून की विदाई से पहले ही देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर से बदल सकता है। मौसम विभाग ने आज यानी 19 सितंबर को कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट दिया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड, मध्य प्रदेश समेत 20 राज्यों में बारिश हो सकती है। कुछ राज्यों में आंधई के साथ बिजली गिरने की भई संभावना है। कई जगह हवा की रफ्तार 70 से 75 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत बताई गई है। पहाड़ी इलाकों में जाने वाले लोगों को भी मौसम की जानकारी लेने की सलाह दी गई है और किसानों को भी खराब मौसम देखकर सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल में बारिश हो सकती है। पूर्वी हिस्सों में बिजली गिरने की आशंका भी है। पश्चिम बंगाल के पास तेज हवाएं चल सकती हैं, दक्षिणी गुजरात से झारखंड तक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। सिक्किम के पास भी हवा का एक सिस्टम बना है।

दिल्ली, यूपी और बिहार का हाल

दिल्ली में आज हल्की बारिश हो सकती है। तेज हवा चलने का भी अनुमान है। तापमान करीब 24 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, हापुड़, हाथरस, मुरादाबाद, संभल, बुलंदशहर, एटा, मथुरा, आगरा, इटावा, सीतापुर, औरैया, कानपुर, बिजनौर, मैनपुरी, हरदोई, झांसी, प्रयागराज और गोरखपुर में बारिश और तेज हवा का अलर्ट है। इसके अलावा, बिहार के गोपालगंज, पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर और बेगूसराय में तेज बारिश हो सकती है। हवा की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। पटना में तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

झारखंड, मध्य प्रदेश का मौसम

झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और गुमला में बारिश हो सकती है। हवा 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। वहीं, मध्य प्रदेश के उमरिया, भिंड, कटनी, इंदौर, बालाघाट, रतलाम, झाबुआ, मंडला, सीधी, भोपाल और सिंगरौली में बारिश और तेज हवा चल सकती हैं और हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। भोपाल में तापमान 22 से 28 डिग्री रहने का अनुमान है।

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहने वाला है मौसम?

उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में बारिश का अनुमान है। तेज हवा भी चल सकती है और देहरादून में तापमान 19 से 29 डिग्री रह सकता है।

हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, ऊना और किन्नौर में बारिश हो सकती है। हवा 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकती है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम, अनंतनाग, जम्मू, मुजफ्फराबाद, रामबन, किश्तवाड़, बारामूला और राजौरी में बारिश हो सकती है। तेज हवा चलने की भी संभावना है और श्रीनगर में तापमान 12 से 27 डिग्री रह सकता है।

Created On :   19 Sept 2026 8:50 AM IST

Tags

Next Story