मौसम अपडेट: देशभर में भीषण गर्मी से लोगों के हाल-बेहाल, दिल्ली-पंजाब समेत 10 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में तेज गर्मी का दौर देखने को मिल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से 10 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 की स्पीड से हवा चलने की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम में बदलाव के बाद कई राज्यों में गर्मी से राहत मिल सकती है। जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, पंजाब, चेन्नई समेत कई अन्य राज्य भी शामिल हैं। ऐसे में चलिए आपके राज्य के मौसम के बारे में जानते हैं।
दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?
दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर आज आंधी-तूफान के साथ बारिश की संबावना है। यहां पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। साथ ही दिनभर हल्की हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे लोगों को हल्का आराम मिल सकता है।
यह भी पढ़े -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खरगोन के कतरगांव में बनाये गए उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुँचे
पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम?
एक तरफ मैदानी इलाकों में तेज गर्मी पड़ रही है तो दूसरी तरफ पहाड़ों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओले गिरने के आसार हैं। यहां पर हल्की ठंडक भी महसूस हो सकती है।
बिहार में मिलेगी गर्मी से राहत
बिहार में बीते कई दिनों से तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब यहां पर बारिश की संभावना जताई जा रही है। पटना में न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
यह भी पढ़े -रणनीतिक साझेदारियों को मजबूत करने के लिए अमेरिका में विधेयक पेश, आईएमईसी को मजबूत करने की बड़ी पहल
दक्षिण भारत में बारिश
दक्षिण भारत में गरज और चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। जिसमें तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक शामिल हैं। इसके अलावा, लक्षद्वीप और रायलसीमा में भी तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
पूर्वोत्तर में कैसा रहेगा मौसम?
असम, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम में लगातार बारिश हो रही है। इससे भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।
Created On :   30 April 2026 11:46 AM IST












