जम्मू कश्मीर: कटरा से श्रीनगर जाने वाली वंदे भारत सेवा को आज जम्मू से श्रीनगर तक बढ़ाया

डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू से श्रीनगर के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम में कहा, मैं आज इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्र सरकार का शुक्रिया अदा करता हूं। आज वाकई हमने जम्मू को रेल के माध्यम से कश्मीर से जोड़ा है इस 8 बोगी वाली रेल को 20 बोगी वाली रेल में तब्दील किया गया है, यह बहुत बड़ी बात है। इससे बहुत लोग सफर कर पाएंगे।
यह भी पढ़े -श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस का जम्मू तक होगा विस्तार, आठ के बजाय 20 कोच के साथ चलेगी ट्रेन
श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस की विस्तारित सेवा पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा आज जम्मू से वंदे भारत शुरू होगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिसकी शुरुआत कटरा से की थी, कटरा से श्रीनगर जाने वाली सेवा को आज जम्मू से श्रीनगर तक बढ़ाया जाएगा। पहले इसमें 8 कोच थे, इसे बढ़ाकर 20 कोच कर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए यह बड़ा दिन है।
यह भी पढ़े -नेपाली एयरलाइंस ने नेटवर्क मैप में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया, बवाल मचने पर मांगी माफी
रेल मंत्री ने मीडिया से कहा 20 कोच की वंदे भारत सेवा जम्मू से श्रीनगर के लिए शुरु हुई। 1 साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-श्रीनगर रेल लाइन की शुरुआत की थी, तब कटरा से 8 कोच वाली ट्रेन शुरु हुई थी और जम्मू में प्लेटफॉर्म बन रहे थे। मांग बहुत ज्यादा थी, इसे देखते हुए 20 कोच की ट्रेन शुरु की गई। लोगों में बहुत उत्साह है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी आज इसकी सराहना की, रेल लाइन के बनने से कार्गो में भी बहुत आसानी हुई है। जम्मू-श्रीनगर रेल लाइन की क्षमता को बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं, कई तरह के नवाचार किए जा रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर में रेल कनेक्टिविटी पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा PM मोदी ने कहा था कि जो देश मुख्यधारा से थोड़े पिछड़ गए हैं, हम उन्हें बराबर के स्तर पर विकसित करके लाएंगे। 12 सालों में वह हुआ जो पिछले 40 से 42 वर्षों में नहीं हुआ था। जम्मू में पहली रेल गाड़ी 1972 में पहुंची थी। इसके बाद उसे कटरा पहुंचने में 42 वर्ष लग गए थे, हम यहां वंदे भारत में बैठे हैं तो यह प्रमाण है कि भारत में किस रफ्तार के साथ विकास हो रहा है।
Created On :   30 April 2026 1:56 PM IST












