महाराष्ट्र: मुंबई में बम विस्फोट की धमकी देने के आरोपी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने नोएडा से किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। मुंबई क्राइम ब्रांच ने मुंबई में बम विस्फोट की धमकी देने के आरोपी को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अश्विन कुमार सुप्रा बताया जा रहा है। उसकी उम्र करीब 50 वर्ष है। बीते दिन मुंबई क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई की। मुंबई पुलिस ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। जिस फोन और सिम कार्ड का इस्तेमाल धमकी देने में किया गया, उसको बरामद कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी को नोएडा से मुंबई ले जा रही है। जहां आगे की जांच की जाएगी।
धमकी में 'लश्कर-ए-जिहादी' के संगठन होने का दावा किया, धमकी में 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस आए हैं। धमकी भरे संदेश में 400 किलोग्राम आरडीएक्स का इस्तेमाल विस्फोट करने की बात कही गई। हालांकि धमकी को लेकर मुंबई पुलिस अभी भीसतर्क है और पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी ।
आपको बता दें एक दिन पहले मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उनके आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर धमकियां मिलीं। मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी दी थी। पुलिस के मुताबिक धमकी में दावा किया गया कि शहर भर में 34 वाहनों में 34 'मानव बम' लगाए गए हैं। इसके विस्फोट से पूरी मुंबई दहल जाएगी। विस्फोट भरी धमकी से मुंबई पुलिस के हाछ पांव फूल गए गए। गई है। धमकी के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Created On :   6 Sept 2025 10:53 AM IST













