महाराष्ट्र में नक्सली मुठभेड़ में 2 जवान शहीद

2 jawan martyred in Naxalite encounter in Maharashtra
महाराष्ट्र में नक्सली मुठभेड़ में 2 जवान शहीद
महाराष्ट्र में नक्सली मुठभेड़ में 2 जवान शहीद

गढ़चिरौली (महाराष्ट्र), 17 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में रविवार तड़के नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में क्रैक क्विक रेस्पांस टीम के कम से कम दो पुलिसकर्मी मारे गए। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी।

गढ़चिरौली के पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, यह घटना सुबह छह बजे के आसपास हुई, जब सुरक्षा बल नक्सल प्रभावित भामरगढ़ क्षेत्र के कोपर्षि जंगलों में तलाशी अभियान चला रहे थे।

जंगल में छिपे कुछ नक्सलियों के साथ भीषण गोलीबारी में, गढ़चिरौली के पुलिसकर्मी धनजी होनमने और किशोर अत्राम शहीद हो गए।

पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बल ने कम से कम 4-5 नक्सलियों को मार गिराया है और साथ ही नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचा है।

वर्तमान में पूरा क्षेत्र हाई अलर्ट पर रखा गया है। खोज और तलाशी अभियान जारी है।

Created On :   17 May 2020 2:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story