भारत में कोरोना के 27,409 नए मामले, 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज

27,409 new cases of corona in India, a decline of 20 percent
भारत में कोरोना के 27,409 नए मामले, 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज
कोविड-19 भारत में कोरोना के 27,409 नए मामले, 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज
हाईलाइट
  • भारत में कोरोना के 27
  • 409 नए मामले
  • 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 27,409 नए मामले सामने आए। कोरोना मामलों में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह दी। एक दिन में 347 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,09,358 हो गई।

कोरोना के 4,23,127 सक्रिय मामले हैं। देश में पॉजिटिविटी रेट 0.99 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, बीते 24 घंटे में 82,817 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,17,60,458 हो गई है। भारत में रिकवरी रेट 97.82 प्रतिशत है।

देशभर में कुल 12,29,536 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 75.30 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए हैं। बीते 24 घंटे में 44 लाख से ज्यादा वैक्सीन की खुराक दी गई, जिससे भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज मंगलवार सुबह तक 173.42 करोड़ तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार सुबह तक 12.14 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन खुराक अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

आईएएनएस

Created On :   15 Feb 2022 6:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story