बारिश का कहर : यूपी के 39 जिलों में 65 की मौत

33 killed in uttar pradesh, Yamuna flowing above danger mark in Delhi
बारिश का कहर : यूपी के 39 जिलों में 65 की मौत
बारिश का कहर : यूपी के 39 जिलों में 65 की मौत
हाईलाइट
  • दिल्ली सरकार ने यमुना के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट जारी किया है।
  • बारिश से हुई तबाही ने जनजीवन बुरी तरह से तहस-नहस कर दिया है।
  • यमुना का जलस्तर 204.92 मीटर है
  • जो खतरे के निशान (0.09) मीटर ऊपर है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में जारी भारी बारिश ने आम जन-जीवन बेहाल कर दिया है। बारिश ने देश के कई राज्यों में भयानक तबाही मचा रखी है। नदियों में बहने, बिजली गिरने, मकान धराशायी होने से अब तक दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी हैं। अधिकतर नदियां और नाले उफान पर हैं। उत्तर प्रदेश के 39 जिलों में 3 दिनों के अंदर 65 लोगों की मौत हो गई है। वहीं देश के 6 राज्यों में अब तक 537 से ज्यादा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

 


उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन ने शनिवार तक आंधी तूफान, बिजली गिरने और भारी बारिश से 33 मौत होने की पुष्टि की थी। प्रशासन ने 26 और 27 जुलाई को आगरा में 6, मुजफ्फरनगर में 3, कासगंज में 3, मेरठ में 4, मणीपुर में 4, बरेली में 2 मौत होने का बयान जारी किया है। 28 जुलाई को जारी बारिश के बाद मरने वालों की तादाद बढ़ गई है।

 

 

 

डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक कानपुर देहात, मथुरा, गाजियाबाद, हापुर, रायबरेली, जालौन, जौनपुर, प्रतापगढ़, फिरोजाबाद, बुलंदशहर और अमेठी में 1-1 मैत हुई है।

 

 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में जमीन धंसने से दो जगहों पर नेशनल हाइवे बलॉक हो गया। मैगल और कोटरोपी में बारिस के कारण जमीन धंसने ने नेशनल हाइवे 20 पर यातायात बंद कर दिया गया है।

 

 

हिमाचल के कन्नूर में भारी बारिश और जमीन धंसने से नेशनल हाइवे 5 को बंद कर दिया गया।

 

 

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में भारी बारिश के कारण सड़कें पानी में डूब गईं।

 

 

Created On :   28 July 2018 5:39 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story