दिल्ली: लॉकडाउन का मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, 3358 लोग गिरफ्तार

3358 people arrested again for locking up lockdown
दिल्ली: लॉकडाउन का मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, 3358 लोग गिरफ्तार
दिल्ली: लॉकडाउन का मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, 3358 लोग गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लॉकडाउन का मजाक उड़ाना दिल्ली वालों को मंहगा पड़ रहा है। सोमवार को ऐसे 3358 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गयी। इन सभी को दिल्ली पुलिस अधिनियम 65 के तहत गिरफ्तार किया गया। उसके बाद कानूनी कार्यवाही करके रिहा कर दिया गया।

जम्मू: अस्पताल ले जाते समय महिला ने पुलिस वैन में दिया बच्चे को जन्म

दिल्ली पुलिस ने 322 वाहनों को भी जब्त किया
इसी तरह सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में अलग अलग स्थानो पर दिल्ली पुलिस ने 322 वाहनों को भी जब्त कर लिया। जबकि मास्क न लगाने के जुर्म में 161 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गयी। इसी तरह सोमवार को दिल्ली पुलिस ने 544 लोगों को मूवमेंट पास भी जारी किये।

 

Created On :   14 April 2020 3:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story