जम्मू: अस्पताल ले जाते समय महिला ने पुलिस वैन में दिया बच्चे को जन्म

जम्मू: अस्पताल ले जाते समय महिला ने पुलिस वैन में दिया बच्चे को जन्म

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में जारी लॉकडाउन के बीच जम्मू-कश्मीर में एक गर्भवती महिला ने अस्पताल ले जाते समय पुलिस वैन में ही बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार की रात कंट्रोलरूम में एक फोनकॉल आया। बताया गया कि चन्नी हिम्मत रिहायशी इलाके की एक गर्भवती महिला को प्रसव-पीड़ा हो रही है, उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की जरूरत है।

COVID-19: COVID-19: ग्रेटर नोएडा में क्वारंटाइन किया गया युवक 7वीं मंजिल से कूदा, मौत

स्थानीय थाने की एक पुलिस टीम तुरंत महिला के घर पर पहुंची और प्रसव-पीड़िता को एक पुलिस वैन में लिटाकर अस्पताल के लिए रवाना हुई। महिला ने पुलिस वैन में ही बच्चे को जन्म दे दिया। पुलिस वैन जच्चा और बच्चा को लेकर जब अस्पताल पहुंची तो चिकित्सकों ने बताया कि मां और बच्चा सही-सलामत हैं।

 

Created On :   12 April 2020 3:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story