महाराष्ट्र: नौसेना के बंदरगाह को उड़ाने की धमकी देने के केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

नौसेना के बंदरगाह को उड़ाने की धमकी देने के केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस को नौसेना के बंदरगाह को धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है, ये धमकी महाराष्ट्र के मुंबई में रविवार 16 नवंबर, 2025 को मिली है। मुंबई पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अभी अभी नौसेना के बंदरगाह को धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है, ये धमकी महाराष्ट्र के मुंबई में रविवार 16 नवंबर, 2025 को मिली है। मुंबई पुलिस को दो कर्मचारियों की ओर से धमकी दिए जाने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने दोनों शख्स की जानकारी का पता लगाकर उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस धमकी मिलते ही चौकन्नी हो गईं और तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए। टीम ने डॉकयार्ड के इलाके में और आस-पास गहन चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन कोई भी संदिग्ध चीज, शख्स या गतिविधि नहीं मिली। इसके बाद अधिकारियों ने कॉल कर धमकी देने वाले शख्स का पता लगाया और उन्हें अरेस्ट कर लिया।

आपको बता दें महाराष्ट्र के मुंबई में रविवार 16 नवंबर, 2025 को नौसेना के डॉकयार्ड को दो कर्मचारियों ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर धमकी दी थी। गिरफ्तार किए गए दो लोगों से पूछताछ के दौरान सामने आया कि धमकी देने वाला कर्मचारी उस टाइम नशे में था और डॉकयार्ड का ही कर्मचारी था। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति को भी पूछताछ के लिए अरेस्ट किया गया था। वह व्यक्ति भी उसी डॉकयार्ड का कर्मचारी था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों लोगों ने शराब के नशे में धमकी भरा फोन किया था।

खबरों से मिली जानकारी के मतुबाकि मुंबई पुलिस ने फर्जी धमकी देने के केस में जहांगीर शेख नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि धमकी देने वाले व्यक्ति के खुद आंध्र प्रदेश में होने की बात कही थी। उसने कॉल कर दावा किया कि किसी और ने उसे इस हमले की जानकारी दी है।

Created On :   16 Nov 2025 1:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story