ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के 44 मजदूर, वतन वापसी के लिए सरकार से लगाई गुहार

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
झारखंड सरकार ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के 44 मजदूर, वतन वापसी के लिए सरकार से लगाई गुहार
हाईलाइट
  • सभी मजदूर हजारीबाग
  • गिरिडीह और बोकारो जिले के रहने वाले हैं

डिजिटल डेस्क, रांची। सेंट्रल एशियाई देश ताजिकिस्तान में ट्रांसमिशन लाइन निर्माण कार्य में मजदूरी करने गए झारखंड के 44 मजदूर भारी मुसीबत में फंस गए हैं। वे जिस कंपनी के अधीन काम कर रहे हैं, वहां उन्हें पिछले तीन-चार महीनों से मजदूरी नहीं दी जा रही है। उनके पास खाना और पानी खरीदने तक को पैसे नहीं हैं। मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर वतन वापसी के लिए सरकार से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। उनके परिजनों ने भी केंद्र और राज्य सरकारों से उनकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित कराने की मांग की है।

ये सभी मजदूर हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर सरकार के नाम पोस्ट किए गए त्राहिमाम संदेश में कहा है कि छह महीने पहले हजारीबाग के खरना गांव निवासी पचंम महतो के माध्यम से उन्हें ट्रांसमिशन लाइन के काम में मजदूरी के लिए ताजिकिस्तान लाया गया था। कुछ माह तक उन्हें वेतन दिया गया। लेकिन पिछले चार माह से यह कहकर वेतन बंद कर दिया गया कि कंपनी के पास अब मजदूरों को देने के लिए पैसे नहीं है। मजदूरों ने पचंम महतो पर भी धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

ताजिकिस्तान में फंसे मजदूरों का कहना है कि वेतन मांगने पर कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा बुरा व्यवहार तक किया जाता है। वे लोग नहर का पानी पी रहे हैं, क्योंकि पेयजल खरीदने तक के लिए उनके पास पैसा नहीं है। तजाकिस्तान में फंसे मजदूरों में गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के संतोष महतो, तेजो महतो, दशरथ महतो, नुनूचंद महतो, गणेश महतो, नंदू महतो, गिरि महतो, सोहन महतो, वीरेन्द्र कुमार, नकुल महतो शामिल हैं। इसी तरह हजारीबाग और बोकारो के तिलेश्वर महतो, प्रदीप गंजू, रामेशवर महतो, महावीर महतो, रीतलाल महतो, गोवर्धन महतो, मीतलाल महतो, जगदीश महतो, वासुदेव महतो, बालेशवर महतो, प्रेमचंद महतो, ब्रहमदेव महतो, अशोक सिंह, अयोध्या महतो, टेकलाल महतो, वीरु सिंह, तालो महतो, कृष्णा कुमार मंडल, दिलीप महतो, विनय महतो, मनोज कुमार महतो, लालदेव महतो, रोहित सिंह समेत अन्य मजदूर शामिल है।

(आईएएनएस)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   19 Dec 2022 3:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story