भारत में कोरोना के 50,407 नए मामले, 804 की मौत

कोविड-19 भारत में कोरोना के 50,407 नए मामले, 804 की मौत
हाईलाइट
  • भारत में कोरोना के 50
  • 407 नए मामले
  • 804 की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 50,407 नए मामले सामने आए और 804 लोगों की मौत हुई है। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को दी। इसी के साथ देशभर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,07,981 हो गई है।

कोरोना के 6,10,443 सक्रिय मामले हैं। देश में पॉजिटिविटी रेट 1.64 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में 1,36,962 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,14,68,120 हो गई है। भारत में रिकवरी रेट 97.37 प्रतिशत है।

देश भर में कुल 14,50,532 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे टेस्ट की कुल संख्या बढ़कर 74.93 करोड़ हो गई है। बीते 24 घंटों में 46 लाख से अधिक वैक्सीन खुराक देने के साथ भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज शनिवार सुबह तक 172.29 करोड़ तक पहुंच गया। राज्यों के पास अभी 12.27 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन खुराक उपलब्ध हैं।

आईएएनएस

Created On :   12 Feb 2022 7:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story