श्रीलंका के 6 मछुआरे अशांत समुद्र से बचाए गए : तटरक्षक

6 Sri Lankan fishermen rescued from turbulent sea: Coast Guard
श्रीलंका के 6 मछुआरे अशांत समुद्र से बचाए गए : तटरक्षक
श्रीलंका के 6 मछुआरे अशांत समुद्र से बचाए गए : तटरक्षक
हाईलाइट
  • श्रीलंका के 6 मछुआरे अशांत समुद्र से बचाए गए : तटरक्षक

चेन्नई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका के छह मछुआरों को रविवार सुबह भारतीय तटरक्षक के मैरीटाइम रेस्क्यु कोऑर्डिनेशन सेंटर (एमआरसीसी) और व्यापारिक पोत एमवी वाईएम समिट के बीच एक समन्वित अभियान के जरिए अशांत समुद्र से बचाया गया।

तटरक्षक ने यहां जारी एक बयान में कहा कि व्यापारिक पोत विशाखापत्तनम जा रहा था, तभी उसने चेन्नई से लगभग 170 समुद्री मील की दूरी पर एक मछली पकड़ने वाली नौका को पलटते देखा, जिसपर छह लोग सवार थे।

बयान में कहा गया है कि व्यापारिक पोत ने एमआरसीसी, मुंबई को सूचना भेजी, जिसने एमआरसीसी, चेन्नई को आगे के समन्यवय के लिए सूचना शेयर कर दी।

सभी छह बचाए गए लोगों की पहचान श्रीलंका के त्रिंकोमाली के नागरिकों के रूप में हुई है।

वे कथित तौर पर समुद्र में भटक गए थे और चार दिनों से खराब मौसम का सामना कर रहे थे।

एमआरसीसी, चेन्नई ने इसके बाद बचाए गए लोगों के विवरणों के सत्यापन के लिए यहां श्रीलंका के उप उच्चायोग और एमआरसीसी कोलंबो के साथ समन्वय किया और उनकी सुरक्षित घर वापसी का बंदोबस्त किया।

Created On :   5 July 2020 6:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story