नक्सलियों के क्षेत्र में अपने शौर्य की गाथा गढ़ेंगी 75 महिला बाइकर्स, दिल्ली से 16 दिन में पहुंचेंगी जगदलपुर

75 women bikers will create a saga of their bravery in the area of Naxalites, will reach Jagdalpur in 16 days from Delhi
नक्सलियों के क्षेत्र में अपने शौर्य की गाथा गढ़ेंगी 75 महिला बाइकर्स, दिल्ली से 16 दिन में पहुंचेंगी जगदलपुर
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस नक्सलियों के क्षेत्र में अपने शौर्य की गाथा गढ़ेंगी 75 महिला बाइकर्स, दिल्ली से 16 दिन में पहुंचेंगी जगदलपुर
हाईलाइट
  • 75 महिला बाइकर 1848 किलोमीटर की दूरी 16 दिन में तय करेंगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की साहसिक बेटियां अपने शौर्य को जल्द ही नई पहचान दिलाने जा रही हैं। वह नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाले जगदलपुर में अपने पराक्रम का नजारा पेश करेंगी। देश फिलहाल आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और इस जश्न को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीआरपीएफ की 75 महिला बाइकर, दिल्ली के इंडिया गेट से लेकर छत्तीसगढ़ तक की 1848 किलोमीटर की दूरी 16 दिन में तय करेंगी। सीआरपीएफ महिला डेयरडेविल्स दल को नौ मार्च को इंडिया गेट से हरी झंडी दिखाई जाएगी। महिला बाइकर दस्ते आगरा, ग्वालियर, शिवपुरी, भोपाल, नागपुर, भांद्रा, रायपुर और कोंडागांव होते हुए जगदलपुर पहुंचेगी।

'75' का आंकड़ा है बेहद खास 

देश 75वें स्वतंत्रता दिवस के रुप आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और यह बहादुरी से भरा कारनामा भी 75 महिला बाइकर ही करने जा रही हैं। सीआरपीएफ की महिला बाइकर्स बहादुरी के कई कारनामों के लिए जानी जाती हैं। सुरक्षा के हर मोर्चे पर बल की महिलाएं तैनात हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों के लिए बनी कोबरा बटालियन में भी महिलाओं ने अपना जलवा दिखाया है। वीआईपी सुरक्षा से लेकर कानून व्यवस्था की ड्यूटी तक सीआरपीएफ की महिलाओं ने हमेशा बेहतरीन काम किया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इस तरह के सराहनीय कदम से महिला सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा। 

ऐसा रहेगा सफर 

इसके तहत 75 महिला सीआरपीएफ की टुकड़ी नई दिल्ली से जगदलपुर तक की दूरी तय करेगी। बीच-बीच में कई जगहों पर महिला दस्तों का डेरा डाला गया है। यह दस्ता आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर लोगों, खासकर महिलाओं को अलग-अलग सकारात्मक संदेश देगा। इनमें महिलाओं का सशक्तिकरण और सुरक्षा बलों की जवाबदेही आदि शामिल हैं।

Created On :   7 March 2023 2:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story