- कर्नाटक में हरिद्वार कुंभ से वापस आने वाले लोगों के लिए RT-PCR टेस्ट किया गया अनिवार्य
- ISRO जासूसी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिया सीबीआई जांच का आदेश
- कुंभ की अवधि में नहीं होगी कोई कटौती, समय सीमा पर ही समाप्त होगा मेला- उत्तराखंड सरकार
- कर्नाटक के पूर्व मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा- स्वीमिंग पुल बंद हैं लेकिन शाही स्नान में नहा सकते हैं
- ऑक्सीजन और रेमडेसिविर दवाई की सप्लाई के लिए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई बैठक
आप सांसद संजय सिंह 33 श्रमिकों को प्लेन से आज ले जाएंगे पटना

हाईलाइट
- आप सांसद संजय सिंह 33 श्रमिकों को प्लेन से आज ले जाएंगे पटना
नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। दिल्ली से आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुचाने के लिए एक नायाब तरीका ढूंढ निकाला है। संजय सिंह आज दिल्ली से 33 दिहाड़ी मजदूरों को शाम 4 बजे हवाई जहाज के जरिये पटना ले जा रहे हैं।
संजय सिंह ने इन मजदूरों को ले जाने की व्यवस्था बतौर सांसद के रुप मे एक साल में मिलने वाले 34 टिकटों का इस्तेमाल कर किया है। संजय सिंह खुद इन प्रवासी मजदूरों के साथ पटना जा रहे हैं।
संजय सिंह के इस पहल की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तारीफ की है।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि संजय सिंह की इस अनूठी पहल से हम सबको प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा है कि जिनको भगवान ने साधन दिये हैं, उन साधनों का इस्तेमाल दूसरों की सेवा के लिये करें। उन्होंने आगे लिखा है कि संजय सिंह को इस काम के लिये बधाई।
गौरतलब है कि संजय सिंह पहले भी बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रवासी लोगों को उनके गृह जिले बसों के जरिये भेजते रहे हैं। लगभग हर रोज 5 से 6 बस संजय सिंह के नार्थ एवेन्यू स्थित सरकारी निवास से रवाना होती रही है।