विश्वविजेता टीम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में महिला क्रिकेट वर्ल्डकप 2025 की विजेता भारतीय टीम ने गुरुवार को मुलाकात की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में महिला क्रिकेट वर्ल्डकप 2025 की विजेता भारतीय टीम ने गुरुवार को मुलाकात की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में महिला क्रिकेट वर्ल्डकप 2025 की विजेता भारतीय टीम ने गुरुवार को मुलाकात की। राष्ट्रपति ने सभी को ऐतिहासिक जीत की शुभकामनाएं दीं। इससे पहले भारतीय टीम ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की थी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में महिला क्रिकेट वर्ल्डकप 2025 की विजेता भारतीय टीम ने गुरुवार को मुलाकात की। मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने भारतीय टीम की सभी खिलाड़ियों को ऐतिहासिक जीत की शुभकामनाएं दीं। इससे पहले भारतीय टीम ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की थी।

आपको बता दें 2 नवंबर रविवार को हरमनप्रीत के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप के आखिरी मुकाबले में 52 रनों से हराकर जीत हासिल की थी। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही हरमनप्रीत कौर अब भारत की चौथी कप्तान बन गई हैं जिन्होंने विश्व कप जीत का ताज पहना है। उनसे पहले कपिल देव, एमएस धोनी और रोहित शर्मा भारत को विश्व विजेता बना चुके हैं। हरमनप्रीत ने भी इस गौरवशाली लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। यह भारत की महिलाओं का पहला विश्वकप खिताब है, जिसने 2005 और 2017 के फाइनल हार की टीस को भुलाने में मदद की।

इस खास मुलाकात के दौरान भारतीय कैप्टन हरमनप्रीत कौर ने राष्ट्रपति मुर्मू को भारतीय टीम की जर्सी भेंट की। जबकि राष्ट्रपति ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने इतिहास रच दिया है और युवा पीढ़ी के लिए आदर्श बन गए हैं। राष्ट्रपति ने आगे कहा यह टीम भारत का प्रतिबिंब है। वे विभिन्न क्षेत्रों, विभिन्न सामाजिक पृष्ठभूमियों और विभिन्न परिस्थितियों का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन वे एक टीम हैं - भारत।


Created On :   6 Nov 2025 4:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story