रेखा ने रायबरेली को दिए 2.5 करोड़ रुपए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद रेखा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली को 2। 5 करोड़ रुपए दिए हैं। रेखा ने ये रुपए अपने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास फंड से दिए हैं। इस फंड का इस्तेमाल पानी की पूर्ति, बेहतर बिजली सप्लाई, ट्रांसफॉर्मर लगाना और क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक रेखा के फंड से जारी किए गए 1। 42 करोड़ रुपए में से 1। 06 करोड़ रुपए मिल गए हैं बाकी की रकम प्रोजेक्ट्स के यूटीलाइजेशन सर्टिफिकेट्स जमा कराने पर मिलेंगे।
दक्षिण भारत में जन्मी और मुंबई से अपनी एक अलग पहचान पाने वाली रेखा का यूं तो रायबरेली से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं हैं, लेकिन इस काम के बाद हर ओर उनकी तारीफ हो रही है।
सूत्र के मुताबिक अभिनेत्री रेखा ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और अपनी इच्छा जाहिर की थी कि वह रायबरेली में अपने सांसद फंड से कुछ रुपए खर्च करना चाहती हैं। हालांकि रायबरेली में कांग्रेस अध्यक्ष का कामकाज देखने वाले ने बताया कि यह कोई अनोखी बात नहीं है कि कोई राज्यसभा सांसद अपनी पसंद से संसदीय क्षेत्र को फंड दे रहा है। गौरतलब है कि रेखा को साल 2012 में कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार-2 ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था। उनका कार्यकाल 26 अप्रैल 2018 को खत्म हो रहा है।
रेखा के बारे में
रेखा का जन्म चेन्नई में एक तमिल परिवार में हुआ था। रेखा पापुलर चर्च पार्क कान्वेंट, चेन्नई की एल्युंमिनाई रहीं है। रेखा का अभिनय क्षेत्र में आने का कोई मन नहीं था लेकिन परिवार में आर्थिक समस्या होने की वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। रेखा ने 1990 में दिल्ली के कारोबारी मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली। रेखा ने बॉलीवुड को कई पोपुलर फ़िल्में दी हैं। जिनमें प्रमुख रूप से नमक हराम, मुकद्दर का सिकंदर, सुहाग, मिस्टर नटवरलाल, खूबसूरत, सिलसिला, सावन भादो, ऐलान, रामपुर का लक्ष्मण, धर्मा, कहानी किस्मत की, प्राण जाए पर वचन ना जाए, धर्मात्मा, दो अंजाने, खून पसीना, गंगा की सौगंध, घर, शामिल हैं।
Created On :   1 Nov 2017 6:57 PM IST