एडवोकेट ने संपत्ति विवाद में माता-पिता की हत्या की

Advocate murdered parents in property dispute
एडवोकेट ने संपत्ति विवाद में माता-पिता की हत्या की
एडवोकेट ने संपत्ति विवाद में माता-पिता की हत्या की
हाईलाइट
  • एडवोकेट ने संपत्ति विवाद में माता-पिता की हत्या की

बरेली (उत्तर प्रदेश), 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। बरेली जिले के मीरगंज क्षेत्र में मंगलवार को दुर्गेश प्रसाद नाम के एक एडवोकेट ने संपत्ति विवाद के चलते अपने माता-पिता की गोली मारकर हत्या कर दी।

ललता प्रसाद के दो बेटे और चार बेटी थीं। 72 वर्षीय प्रसाद ने एक घर दुर्गेश और एक उसके छोटे बेटे उमेश को दे रखा था, जबकि वह अपनी पत्नी के साथ तीसरे घर में रहता था।

घर को बांटने को लेकर उनके और दुर्गेश के बीच कुछ विवाद था।

दुर्गेश मंगलवार को अपने पिता से मिलने आया था और पिता पर गोली चला दी। जब उसकी मां गोली की आवाज सुनकर वहां आई तो उसने अपनी मां पर भी गोली चला दी।

दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दुर्गेश वहां से फरार हो गया।

एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने कहा कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही है।

आरएचए/एएनएम

Created On :   13 Oct 2020 10:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story