सुबह से ही आगजनी की घटनाएं सामने आई, ट्रेन में लगाई आग 

Agneepath scheme protest Third day : Incidents of arson came to light since morning, fire in train
सुबह से ही आगजनी की घटनाएं सामने आई, ट्रेन में लगाई आग 
अग्निपथ योजना विरोध का तीसरा दिन सुबह से ही आगजनी की घटनाएं सामने आई, ट्रेन में लगाई आग 
हाईलाइट
  • बलिया रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना को लेकर विरोध का आज (17 जून, शुक्रवार) लगातार तीसरा दिन है। यह प्रदर्शन देश के कई राज्यों तक जा पहुंचा है। शुक्रवार सुबह से ही कई स्थानों पर आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अभ्यर्थियों ने बिहार के समस्तीपुर और लखीसराय में ट्रेन में आग लगा दी। वहीं उत्तर प्रदेश के बलिया रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की। इसके अलावा कई स्थानों पर सड़क मार्ग को भी जाम किया गया है।

बलिया की DM सौम्या अग्रवाल ने एएनआई को बताया कि, आज सुबह से रेलवे ट्रैक पर पुलिस बल तैनात हैं। यहां कुछ उपद्रवी लड़के आए थे लेकिन उन्हें ज्यादा नुकसान करने से रोक दिया गया है। उन्होंने पत्थरबाजी का प्रयास भी किया था लेकिन उनको हमने विफल कर दिया है।

Created On :   17 Jun 2022 3:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story