AIR INDIA ने कहा - ठीक हुआ सर्वर, 5 घंटे तक दुनियाभर में परेशान हुए यात्री

AIR INDIA ने कहा - ठीक हुआ सर्वर, 5 घंटे तक दुनियाभर में परेशान हुए यात्री
हाईलाइट
  • दुनिया भर में एयरलाइन की उड़ानें प्रभावित
  • दुनियाभर में यात्रियों को होना पड़ा परेशान
  • शनिवार तड़के 3:30 बजे से ठप था सर्वर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया का SITA सर्वर ठीक कर लिया गया है। यह जानकारी कंपनी के सीएमडी अश्‍वनी लोहानी ने दी। बता दें कि शनिवार तड़के 3:30 बजे से एयर इंडिया का सर्वर करीब 5 घंटे तक ठप पड़ा था। सर्वर खराब होने के चलते शनिवार सुबह से ही भारत समेत दुनिया भर में एयरलाइन की उड़ानें प्रभावित हो गईं थीं। इस दौरान दिल्ली, मुंबई समेत देश व दुनिया के कई एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंस गए थे। फिलहाल सर्वर को ठीक कर लिया गया है, हालांकि अब भी हजारों यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। 

शुरु हुई उड़ानें
एयरलाइंस में हुए सर्वर समस्य पर एयर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहानी ने न्यूज एजेंसी एएनआइ को बताया कि एयर इंडिया के सर्वर को सही कर लिया गया है। जल्द ही उड़ानों को शुरु कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 3:30 से 4:30 बजे के बीच सर्वर डाउन हो गया था। सर्वर सुबह 8:45 बजे तक डाउन रहा। अब सर्वर पूरी तरीके से सही हो गया है। जल्द ही उड़ानों को सुचारु रुप से शुरु कर दिया जाएगा।

एयर इंडिया ने जताया खेद
आपको बता दें कि सर्वर ठप होने के बाद यात्रियों को लगातार परेशान होना पड़ा। इसके बाद यात्रियों ने एयरपोर्ट के कस्टमर केयर ऑफिस से संपर्क किया। दुनियाभर में फंसे यात्रियों ने एयरलाइंस के कस्टमर केयर नंबरों पर कॉल करके उड़ानों के बारे में जानकारी ली। इसी बीच एयर इंडिया की ओर से बयान जारी करके कहा गया था कि कंपनी की तकनीकी टीम इस पर काम कर रही है। जल्‍द ही इस परेशानी को दूर कर लिया जाएगा। एयर इंडिया ने यात्रियों को हो रही परेशानी के लिए खेद भी जताया था।

Created On :   27 April 2019 5:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story