अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगा अमृतपाल, घोषित हुआ भगोड़ा , बड़े पैमाने पर पुलिस ऑपरेशन जारी

Amritpal has not been caught by the police till now, declared a fugitive, large scale police operation continues
अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगा अमृतपाल, घोषित हुआ भगोड़ा , बड़े पैमाने पर पुलिस ऑपरेशन जारी
वारिस पंजाब दे अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगा अमृतपाल, घोषित हुआ भगोड़ा , बड़े पैमाने पर पुलिस ऑपरेशन जारी
हाईलाइट
  • पंजाब में इंटरनेट सेवा बंद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे का मुखिया अमृतपाल सिंह अभी तक पंजाब पुलिस के हाथ नहीं लगा है, पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को भगोड़ा घोषित कर दिया है, साथ ही उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने बड़े पैमाने पर ऑपरेशन जारी रखा है। हालांकि पुलिस ने अमृतपाल के 70 से अधिक सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस उनसे पूछताछ कर रही हैं। फेक न्यूज और अफवाहों से राज्य में शांति और सद्भाव खराब न हो इसको ध्यान में रखते हुए पंजाब में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। और अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए राज्यभर में सुरक्षा बढ़ाई गई हैं।

                   

खबरों के मुताबिक अमृतपाल सिंह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में था जिनकी मदद से वह पंजाब को पुराने दौर में धकेलने की साजिश रच रहा था।

मिली जानकारी के मुताबिक वह दुबई में ट्रक ड्राइवर था, यहीं पर वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में आया था। जिसने उसे खालिस्तान के नाम पर सिख युवाओं को एकजुट होने और सरकार के खिलाफ भड़काने का काम सौंपा था। सुरक्षा के लिहाज से अमृतपाल सिंह के गांव में भारी तादाद में पुलिस लगी हुई हैं।

पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे के लोगों के खिलाफ राज्य में बड़े पैमाने पर राज्यव्यापी तलाशी अभियान शुरू किया। अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य को हिरासत में लिया गया है। अमृतपाल सिंह सहित कई अन्य फरार हैं

पंजाब पुलिस ने अपने राज्यव्यापी तलाशी अभियान के दौरान अब तक एक .315 बोर राइफल, 12 बोर की 7 राइफल, एक रिवॉल्वर और विभिन्न कैलिबर के 373 जिंदा कारतूस सहित 9 हथियार बरामद किए गए हैं

जालंधर पुलिस आयुक्त ने ANI न्यूज एजेंसी को बताया कि वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह को भगोड़ा घोषित कर उनकी दो कारों को जब्त किया है। उनके हथियारों की वैधता की जांच की जा रही है। अमृतपाल सिंह को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस जुटी है। अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच जारी है ।

Created On :   19 March 2023 3:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story