इंडियन आर्मी: चीफ नरवणे 9 जनवरी को जाएंगे सियाचिन, सैनिकों को देंगे श्रद्धांजलि

Army Chief MM Narwane to visit Siachen glacier on January 9, will pay homage to soldiers
इंडियन आर्मी: चीफ नरवणे 9 जनवरी को जाएंगे सियाचिन, सैनिकों को देंगे श्रद्धांजलि
इंडियन आर्मी: चीफ नरवणे 9 जनवरी को जाएंगे सियाचिन, सैनिकों को देंगे श्रद्धांजलि
हाईलाइट
  • पदभार संभालते ही आतंकवाद पर पाकिस्तान को चुनौती दी थी
  • सियाचिन युद्ध स्मारक पर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे
  • सेना प्रमुख पदभार संभालने के बाद नरवणे का पहला दौरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सेना के 28वें अध्यक्ष के रूप में अपना पदभार ग्रहण करने के बाद मनोज मुकुंद नरवणे 9 जनवरी को लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर का दौरा करने वाले हैं। इस बात की जानकारी सेना के सूत्रों से प्राप्त की गई है। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान सेना प्रमुख नरवणे सियाचिन युद्ध स्मारक पर सैनिकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। सेना प्रमुख पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला दौरा है।

 

 

पदभार संभालते ही पाकिस्तान को चुनौती
मनोज मुकुंद नरवणे ने मंगलवार को भारतीय सेना के 28वें अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था। पदभार संभालते ही सेना प्रमुख नरवणे ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि "हमारा पड़ोसी हमारे खिलाफ प्रॉक्सी वॉर करने के एक तरीके के रूप में आतंकवाद को स्टेट पॉलिसी के टूल के रूप में उपयोग करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, ऐसा ज्यादा समय तक नहीं चल सकता, क्योंकि आप सभी लोगों को हर समय मूर्ख नहीं बना सकते।" नरवणे ने कहा राज्य प्रायोजित आतंकवाद से ध्यान हटाने के लिए पाकिस्तान की सेना की सभी कोशिशें पूरी तरह विफल रही हैं और धारा 370 के निरस्त होने के बाद कश्मीर में स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

Created On :   3 Jan 2020 6:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story