- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Article-30 damaged the right to equality: Vijayvargiya
दैनिक भास्कर हिंदी: Article-30: समानता के अधिकार को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा आर्टिकल 30- विजयवर्गीय

हाईलाइट
- समानता के अधिकार को आर्टिकल-30 ने नुकसान पहुंचाया : विजयवर्गीय
डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भारतीय संविधान में अल्पसंख्यकों को शैक्षणिक संस्थान संचालित करने का अधिकार देने वाले आर्टिकल 30 के औचित्य पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, इस आर्टिकल ने समानता के अधिकार को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है।
विजयवर्गीय ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, देश में संवैधानिक समानता के अधिकार को आर्टिकल 30 सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है। ये अल्पसंख्यकों को धार्मिक प्रचार और धर्म शिक्षा की इजाजत देता है, जो दूसरे धर्मो को नहीं मिलती। जब हमारा देश धर्मनिरपेक्षता का पक्षधर है, तो आर्टिकल-30 की क्या जरुरत!
देश में संवैधानिक समानता के अधिकार को 'आर्टिकल 30' सबसे ज्यादा नुकसान पहुँचा रहा है। ये अल्पसंख्यकों को धार्मिक प्रचार और धर्म शिक्षा की इजाजत देता है, जो दूसरे धर्मों को नहीं मिलती। जब हमारा देश धर्मनिरपेक्षता का पक्षधर है, तो 'आर्टिकल 30' की क्या जरुरत!#आर्टिकल_30_हटाओ
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) May 28, 2020
ज्ञात हो कि भारतीय संविधान के आर्टिकल-30 के तहत अल्पसंख्यकों को शैक्षणिक संस्थान संचालित करने का अधिकार दिया जाता है। विजयवर्गीय के इस बयान के बाद देश में नई बहस छिड़ने के आसार बन गए हैं।
भोपाल: सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों की बुलेट यात्रा का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में हुआ आगमन
डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंडिया गेट से जगदलपुर के लिए 1848 किमी की लंबी बुलेट यात्रा पर निकलीं सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने विश्वविद्यालय परिसर में आगमन पर भव्य स्वागत किया। लगभग 300 स्वयंसेवकों तथा स्टाफ सदस्यों ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। वहीं उनके स्वागत में एन एस एस की करतल ध्वनि से पूरा विश्वविद्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा। इस ऐतिहासिक बाइक रैली में शामिल सभी सैन्यकर्मियों का स्वागत विश्वविद्यालय के डीन ऑफ एकेडमिक डॉ संजीव गुप्ता, डिप्टी रजिस्ट्रार श्री ऋत्विक चौबे, कार्यक्रम अधिकारी श्री गब्बर सिंह व डॉ रेखा गुप्ता तथा एएनओ श्री मनोज ने विश्वविद्यालय की तरफ से उपहार व स्मृतिचिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए डिप्टी कमांडेंट श्री रवीन्द्र धारीवाल व यात्रा प्रभारी श्री उमाकांत ने विश्वविद्यालय परिवार का आभार किया। इस अवसर पर लगभग 200 छात्र छात्राएं, स्वयंसेवक व एनसीसी कैडेट्स समस्त स्टाफ के साथ स्वागत में रहे मौजूद।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: 137वीं जयंती: जानिए कौन थे वीर सावरकर, PM मोदी समेत कई नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
दैनिक भास्कर हिंदी: ऊर्जा मंत्रालय के साथ समीक्षा बैठक: PM मोदी बोले- एक समाधान सबके लिए फिट नहीं होगा, सौर ऊर्जा पर दें जोर
दैनिक भास्कर हिंदी: बदहाल प्रवासी श्रमिक: मायावती ने कहा- केन्द्र और राज्य सरकारों को मजदूरों की बिल्कुल चिंता नहीं
दैनिक भास्कर हिंदी: कश्मीर में टली पुलवामा जैसी त्रासदी, विस्फोटक से भरी कार जब्त